सिंगर राजू पंजाबी का निधन, पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार, हिसार के अस्पताल में 10 दिनों से थे भर्ती
फैंस की लगी भीड़
मौजूदा समय में उनका घर हिसार के आजाद नगर में हैं, जहां इस समय फैंस की भीड़ लगी हुई है। सभी उनको आखिरी बार देखने के लिए पहुंचे हुए हैं।
तीन बेटियों को पीछे छोड़ गए राजू पंजाबी
जानकारी के मुताबिक राजू पंजाबी का उपचार हिसार के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। इस दौरान वह ठीक होकर वापस घर आ गए थे, लेकिन उनका स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजू पंजाबी का देहांत हो गया है और वह अपने पीछे अपनी पत्नी और तीन बेटियों को छोड़ गए हैं। राजू पंजाबी ने अपनी आवाज की छाप हरियाणा में ही नहीं बल्कि पंजाब और राजस्थान में भी छोड़ी हुई है। उनके तू चीज लाजवाब, देसी- देसी और सॉलिड बॉडी जैसे चर्चित गाने बड़े फेमस हुए हैं।
12 अगस्त को आखिरा गाना हुआ था रिलीज
उन्होंने हरियाणा म्यूजिक इंडस्ट्री को नई पहचान और गानों को नई राह दिखाई। हरियाणा में राजू पंजाबी और सपना चौधरी की जोड़ी काफी मशहूर हुई थी। उनका आखिरी गाना ''आपसे मिलके यारा हमको अच्छा लगा'' इसी महीने में 12 अगस्त को रिलीज हुआ था। गाने रिलीज होते समय वह अस्पताल में भर्ती थे। बता दें कि उनके आखिरी गाने को तैयार करने में उन्हें लगभग 2 साल का समय लगा था।

वार्तालाप में शामिल हों