Hodal News, होडल न्यूज़ Latest News in Hodal (Local Videos) | Hodal की ताज़ा ख़बरें
⏳ ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

बड़ी खबर: यूपी में 52 हजार पदों के लिए सिपाही भर्ती प्रक्रिया शुरू, 25 लाख आवेदन आने का अनुमान

सार

पुलिस विभाग में 52 हजार सिपाहियों की सीधी भर्ती की प्रक्रिया हुई शुरू हो गई है। भर्ती बोर्ड ने परीक्षा और भर्ती संबंधित कार्यों को करने के लिए कार्यदायी संस्थाओं से आवेदन मांगा है।

विस्तार

पुलिस विभाग में 52 हजार सिपाहियों की सीधी भर्ती की प्रक्रिया हुई शुरू हो गई है। भर्ती बोर्ड ने परीक्षा और भर्ती संबंधित कार्यों को करने के लिए कार्यदायी संस्थाओं से आवेदन मांगा है।

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए टेंडर नोटिस जारी किया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ( UPPRPB) की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, एईओआई (एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट) भेने की अंतिम तिथि 25 अगस्त 2023 है।

इस अवधि के भीतर इच्छुक कंपनियां sampark@uppbpb.gov.in पर पर आवेदन कर सकते हैं। एक अनुमान है कि करीब 25 लाख युवा इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।