Hodal News | Latest Local News, Breaking News & Updates
लाइव समय:
ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

फ़रीदाबाद-हरियाली तीज पर पूजा-पाठ का विशेष महत्व है:भाजपा नेता वजीर सिंह डागर


भगवान शिव व माता पार्वती की उपासना करने से जीवन में धन-ऐश्वर्य का आगमन होता है

फरीदाबाद.19 अगस्त।
जितेंद्र कुमार.

वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा जिला किसान मोर्चा प्रभारी वजीर सिंह डागर ने कहा कि हिन्दू पंचांग के अनुसार श्रावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन हरियाली तीज पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आज के दिन पूजा-पाठ का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस विशेष दिन पर भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना करने से जीवन में धन-ऐश्वर्य का आगमन होता है। साथ ही दाम्पत्य जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि ऐसे में हरियाली तीज के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को परिजनों सहित शुभकामना देता हूं।
वरिष्ठ भाजपा नेता वजीर सिंह डागर ने कहा कि हरियाली तीज के दिन हरे रंग के कपड़े पहनने का भी प्रचलन है। श्रावण मास में प्रकृति भी हरे रंग का आवरण ओढ़े हुए हैं पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण में अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक हम सभी को पौधे लगाने चाहिए और जो हरियाली हमें श्रावण मास में मिल रही है हम सभी को ऐसी हरियाली वर्ष पर्यन्त मिलनी चाहिए जिस के लिए हमें पौधे लगा कर इन की देखभाल संतान की तरह करनी होगी।