Type Here to Get Search Results !

हरियाणा

चांद पर मिला एलियन का वजूद नासा के साथ इसरो भी हैरान

चांद पर एलियंस से मिले थे अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री? जानिए आखिर क्या है रहस्य। अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 20 जुलाई 1969 को इतिहास रच दिया था। अमेरिकी अतंरिक्ष एजेंसी नासा के अपोलो मून मिशन के तहत पहली बार इंसान ने चांद पर कदम रखा था। नील आर्मस्ट्रॉन्ग पहले अंतरिक्ष यात्री थे, जिन्होंने चांद पर पहला कदम रखा था और इतिहास में अपना नाम दर्ज करा दिया। इसके बाद अमेरिका ने चांद पर पांच अभियान भेजे थे, लेकिन साल 1972 के बाद यह सिलसिला रुक गया। इसके बाद अभी तक कोई भी इंसान चांद की जमीन पर कदम नहीं रखा है। इस बात ने कई वैज्ञानिकों को हैरान कर दिया। सबसे हैरान वाली बात यह है कि इस बीच अपोलो 11 मिशन यानी चंद्रमा पर सबसे पहले इंसानों के पहुंचने की रिकॉर्डिंग गायब हो गई। इस रील्स में चांद पर घूमने तक से लेकर वापस आने और चांद के वीडियो थे। रॉ टेप्स गायब होने के बाद एलियन की थ्योरी आई। बताया जाता है कि शायद टेप में कुछ ऐसा था, जिससे चंद्रमा की सच्चाई पता चलती थी। चंद्रमा पर शायद कुछ अलग था या वहां पर एलियंस रह रहे हों। यहां तक कि चांद पर घूमने वाले अंतरिक्ष यात्रियों से उनकी मुलाकात भी हुई हो। उस समय किसी भी चीज को लाइव टेलीकास्ट नहीं दिखाया जाता था, बल्कि रॉ को एडिट करने के बाद दिखाया जाता था। दरअसल, अमेरिका ने असली टेप को छिपा दिया और जितना जरूरी था उतना ही दिखाया। थ्योरिस्ट का कहना है कि चंद्रमा के बहुत छोटे हिस्सों के बारे में हम पता लगा पाए हैं। सच में भीतर से वह बहुत खोखला है और वहां पर गहरे गड्ढों में दूसरी सभ्यता निवास करती है। अपोलो मिशन के दौरान चंद्रमा के अंदर की हलचल के बारे में जानने के लिए सिस्मोमीटर फिट किया गया था। इस दौरान सतह से 20 से 30 किलोमीटर नीचे कुछ ऐसा हुआ जिसने वैज्ञानिकों को हैरान कर दिया। दरअसल अलग तरह की आवाजें सुनाई दे रही थीं, जैसे नीचे कोई घंटी बज रही हो। खोखली या कम डेन्सिटी वाले स्थानों पर इस तरह की आवाजे आती हैं। सवाल है कि आखिर चांद के खाली भाग में क्या होगा? कुछ न कुछ ऐसा है, जिसके बारे में इंसानों को जानकारी नहीं है। वैज्ञानिक और यूएफओ विशेषज्ञ स्कॉट वेरिंग का दावा है कि चांद के अदंर विशालकाय गड्ढे हैं, जिनमें एलियंस की बस्तियां होंगी। उन्होंने कई रॉ वीडियोज की मदद से अपने दावे को सही साबित करने की कोशिश की। कंस्पिरेसी पर यकीन करने वाले कई वैज्ञानिकों का मानना है कि साल 1972 में जब आखिरी बार चांद पर अमेरिका गया था, उस दौरान एलियंस ने चेतावनी दी होगी, कुछ ऐसा हुआ होगा जिसके बाद टेप खो गए और फिर कोई इंसान चांद पर नहीं गया। #subscribe #memes #abstractart #hnnews #arttutorial #beautyface #bestyoutubers #cook #beautyyoutubers #hodalnews

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Bottom Post Ad

Hollywood Movies