अमृत महोत्सव के तहत भाजपा नेता वजीर सिंह डागर ने स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई
फरीदाबाद.15 अगस्त।
जितेन्द्र कुमार.
वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा जिला किसान मोर्चा प्रभारी वजीर सिंह डागर ने कहा कि अमृत महोत्सव के तहत देश में तिरंगा यात्रा पूरे देश में उत्साहपूर्वक निकाली गई और आज 77वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किए गए। इसी कड़ी में कहा कि देश का झंडा आजादी का प्रतीक होता है। इसलिए तिरंगा देश के लिए सदैव सम्मानीय रहेगा और कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान है। हमें तिरंगे का सम्मान हर हाल में करना चाहिए। देश की आजादी दिलाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में बताते हुए कहा उनकी ज़िंदगी से सीख लेनी चाहिए सभी परिजन अपने बच्चों को देशसेवा की सीख दें
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेता वजीर सिंह डागर ने हाथ में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाते हुए सभी को अपने घरों में तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया। लोगों को जागरूक किया कि वह देशसेवा के लिए हमेशा तैयार रहें।
इस अवसर पर बलिदानियों को याद करते हुए नमन किया। राष्ट्रीय ध्वज के महत्व के बारे में बताया और अपने घरों पर तिरंगा फहराने की शपथ दिलाई सभी देश वाशियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को याद किया और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। जय हिंद जय भारत
Thanks You for visit www.hodalnews.com