चांद पर उतरते ही खुशी से झूमे लोग, लड्डू बांट व पटाखे चला मनाई खुशी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मिशन चंद्रयान-3 की बुधवार की शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग हो गई। इसपर होडल में भी लोगों ने खुशी से जश्न मनाया है। चंद्रयान-3 मिशन की सफलता को लेकर पूरा देश प्रार्थना कर रहा था। इस मिशन की कामयाबी के साथ ही भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बना। चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग को लेकर हर कोई उत्साहित था और जैसे ही चंद्रयान के कदम चांद पर पड़े तो देश के साथ होडल में भी अखिल भारतीय राठौर संघर्ष मंच हरियाणा के युवा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र राठौर वह गांव खिरबी के समस्त लोग झूम उठे। लोगों ने ताली बजा, लड्डू बांटकर व पटाखे चलाकर खुशी मनाई। जितेंद्र राठौर ने कहा कि चांद पर भारत सफलतपूर्वक पहुंच गया है। यह पूरे के लिए खुशी का विषय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संभव हो पाया है। देश कीर्तिमान स्थापित करने के लिए तैयार है। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने भी इस सफलता पर बधाई दी है। स्कूलों में देखा लाइव प्रसारण खिरबी गांव के कई स्कूलों में बुधवार शाम को लाइव प्रसारण का प्रबंध किया गया। जहां विद्यार्थियों ने इस ऐतिहासिक पल को देखा और सफला पर खुशी मनाई।
Thanks You for visit www.hodalnews.com