Hodal News | Latest Local News, Breaking News & Updates
लाइव समय:
ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

संबंधित विभाग द्वारा घोर लापरवाही के प्रति जिलाधीश से अपील:देओल


फरीदाबाद.02 जनवरी।
जितेंद्र कुमार.

हरियाणा प्रॉपर्टी कंसल्टेंट्स फेडरेशन के हरियाणा प्रदेश महासचिव गुरमीत सिंह देओल ने कहा कि स्मार्ट सिटी फरीदाबाद के इकलौते टाऊन पार्क सेक्टर-12 फरीदाबाद जिसकी देखभाल एचएसवीपी बागवानी विभाग द्वारा की जा रही है। यहां पर फैले सिंगल यूज़ प्लास्टिक का इतना दुरुपयोग किया गया है। इस पार्क में प्लास्टिक और पॉलिथीन कप, गिलास चारों तरफ फैले हुए हैं और उसके बीच में विचरण किया जा रहा हो। इस टाऊन पार्क के अंदर जो गहरे-गहरे मैन हॉल बनाए गए हैं और उनके ऊपर ढक्कन गायब हैं। ढक्कन ना होने के कारण कोई भी दुर्घटना हो सकती है और टाऊन पार्क सेक्टर-12 फरीदाबाद में बनाए गए युद्ध स्मारक के आसपास की आज जो दुर्दशा है। यह काफी गंभीर विषय है।
अगली कड़ी में वरिष्ठ समाजसेवी गुरमीत सिंह देओल ने भारत रत्न स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के नाम पर बनाए जाने वाले पुस्तकालय की इमारत का कार्य पिछले 9 साल से कछुए की चाल चल रहा है और उन्होंने हरियाणा सरकार और जिलाधीश से अपील करते हुए संदेश में कहा कि, संबंधित विभाग द्वारा घोर लापरवाही के प्रति मामले को गंभीरता से ले जबकि भाजपा पार्टी कार्यालय केवल 8 महीने में बनकर तैयार हो चुका है।