Hodal News, होडल न्यूज़ Latest News in Hodal (Local Videos) | Hodal की ताज़ा ख़बरें
⏳ ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

16 फरबरी से किसान अपने ट्रैक्टरों को घर से बाहर नही निकलेंगे किसानों ने किसानी बंद करने का आहान किया

गांव भिडूकी में 15 फरबरी को भारतीय किसान यूनियन व संयुक्त मौर्या की होडल खंड के पद अधिकारीयों ने बैठक का आयोजन किया गया, बैठक आयोजन राष्ट्रीय महासचिव रत्न सिंह सोरोत भारतीय किसान यूनियन के निर्देश पर किया गया। जिसकी अध्यक्षता जगदीश बांसवा अध्यक्ष खण्ड होडल भारतीय किसान यूनियन की ईकाई द्वारा की गई। जिसमें किसानों से ग्रामीण भारत बंद का आहवान किया। जिसमें किसान 16 फरबरी से अपना टैक्टर घर पर ही रखेंगे, कोई कार्य नही करेंगे। सरकार का विरोध किया गया। जब तक एम एस पी व स्वामीनाथन बिल व अन्य मांगो को लागू नही करेगी तब तक विरोध जारी रहेगा।सरकार की तानाशाही निति किसानों के हित में नही है। सरकार किसानों के कर्ज माफ नही कर सकती ,परंतु उद्योग पतियों के कर्ज माफ कर सकती है। इस सरकार के कार्यकाल में केवल किसानों का शोषण हुआ है। इस सरकार ने केवल किसान का अपमान किया है। पूर्ण रूप से किसान विरोधी सरकार है। बैठक में प्रभु, सुधीर, आनंद, बसंत, कुलदीप, राजेन्द्र, शमशेर, सुनिल आदि की मौजूदगी में बैठक पूर्ण हुई।