कांग्रेस पार्टी प्रदेश अध्यक्ष उदयभान द्वारा आयोजित!! आक्रोश रैली में काफी कमियां देखने को मिली
होडल अग्रसेन चौक स्थित नई अनाज मंडी में कांग्रेस पार्टी प्रदेश अध्यक्ष उदयभान द्वारा आयोजित की गई जन आक्रोश रैली में काफी कमियां देखने को मिली। रैली में आने वाले लोग कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के संबोधन से पहले ही वापस जाने लगे। लोगो को वापस जाता देख ऐसा प्रतीत हुआ जैसे लोगो को प्रदेश अध्यक्ष उदयभान और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का संबोधन सुनने के बजाय सिर्फ भीड़ जुटाने के लिए एकत्रित कर रैली में लाया गया हो। रैली स्थल पर लोगो के लिए किसी प्रकार की कोई सुविधा भी देखने को नहीं मिली। जहां लोग पीने के पानी के लिए भटकते नजर आए वही महिलाओं के लिए सही से बैठने की सुविधा उपलब्ध नही रही वही जमीन पर बैठने के बाद महिलाएं रैली के शुरू होते ही वापस अपने अपने घर जाने लगी। महिलाओं को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जबरन बिठाने की कोशिश की वही महिलाओं के साथ आए बच्चे भूख प्यास से तरसते हुए नजर आए। सुविधा के नाम पर रैली में लोगो के लिए कुछ कुर्सियां लगाई गई थी। रैली में उदयभान और भूपेंद्र हुड्डा के संबोधन से पहले ही आधी कुर्सियां खाली नजर आई। और पीने के पानी के लिए लोगो के लिए प्लास्टिक की थैली में भरा पानी रखा हुआ मिला । जबकि सरकार पॉलिथीन बैन कर चुकी है पीने के पानी के लिए थैली का पानी किसी जहर से कम नही बताया गया है। वही रैली स्थल पर लोगो के लिए शौचालय की कोई सुविधा नजर नहीं आई। कई घंटों बैठे रहने के बाद लोगो को शौच के लिए इधर उधर भटकना पड़ा तो महिलाएं भी शौच के लिए भटकने को मजबूर दिखी। ऐसा ही शौच के लिए भटकते हुए कई कांग्रेसी कार्यकर्ता दीवार पर लगे कांग्रेस के नेताओ के बैनर तले शौच करते हुए नजर आए।।
वार्तालाप में शामिल हों