Type Here to Get Search Results !

हरियाणा

अखिल भारतीय सिविल सेवा एथैलेटिक्स महिला एवं पुरूष प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन 19 से 21 मार्च तक


अखिल भारतीय सिविल सेवा एथैलेटिक्स महिला एवं पुरूष प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन 19 से 21 मार्च तक

 होडल से ब्यूरो की रिपोर्ट

जिला खेल अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि अखिल भारतीय सिविल सेवा एथैलेटिक्स महिला एवं पुरूष प्रतियोगिता-2023-24 का आयोजन आगामी 19 मार्च से 21 मार्च 2024 तक चंडीगढ के सेक्टर-7 में स्थित खेल परिसर में करवाया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में हरियाणा राज्य की ओर से भाग लेने वाले पुरूष व महिला एथैलेटिक्स खिलाडियों का चयन आगामी 13 मार्च 2024 को जिला करनाल में किया जाएगा। उन्होंने आह्वान किया है कि इच्छुक अधिकारी अथवा कर्मचारी इस चयन स्पर्धा में प्रात: 10 बजे तक निर्धारित स्थान पर पहुंचना सुनिश्चित करें। 
 उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अधिकारियों अथवा कर्मचारियों को अपने विभाग से यह प्रमाण पत्र देना होगा कि वे अमुक विभाग के कार्यालय के अधिकारी या कर्मचारी हैं। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जाने व वापिस आने का किराया संबंधित विभाग व खिलाडी द्वारा वहन किया जाएगा। इस चयन स्पर्धा मे भाग लेने वाले सिविल सेवा कर्मचारी टी.ए., डी.ए. अपने विभाग से लेंगे। केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीडा बोर्ड नई दिल्ली के अनुसार विभिन्न कैटेगरी के कर्मचारी अखिल भारतीय सिविल सेवा के लिए पात्र नहीं हैं, जिनमें रक्षा सेवाओं, अर्धसैनिक संगठन, केंद्रीय पुलिस, संगठन, पुलिस, आरपीएफ, सीआईएसएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, एनएसजी आदि में वर्दीधारी कर्मी, स्वायत्त निकायों, उपक्रमों, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारी, भले ही प्रशासनिक रूप से केंद्रीय मंत्री द्वारा नियंत्रित हों तथा आकस्मिक, दैनिक वेतन भोगी श्रमिक और अस्थायी ड्यूटी पर कार्यालयों से जुड़े कर्मचारी व एक नवनियुक्त नियोजित व्यक्ति जिसने नियमित स्थापना एवं सेवा में 6 माह से कम समय बिताया हो आदि शामिल हैं। हरियाणा सिविल सेवा प्रतियोगिता से संबंधित सभी हिदायतें सिविल सर्विस की वैबसाइट https://dopt.gov.in/ से प्राप्त की जा सकती हैं।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Bottom Post Ad

Hollywood Movies