गांव औरंगाबाद में नायब सिंह सैनी आगामी 6 अप्रैल एक रैली को संबोधित करने के लिए शिरकत करेंगे
मार्च 27, 2024
0
उपमंडल होडल क्षेत्र में हरियाणा के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आगामी 6 अप्रैल एक रैली को संबोधित करने के लिए शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव औरंगाबाद में रैली को संबोधित करेंगे। लोकसभा चुनावों को लेकर इस रैली का आयोजन किया जा रहा है। हरियाणा के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में नायब सैनी रैली को संबोधित करेंगे। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी रैलियों में मौजूद रहेंगे। बुधवार को होडल के विधायक जगदीश नायर ने अपने कार्यालय पर एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया। उन्होंने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि 6 अप्रैल को हरियाणा के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होडल विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव औरंगाबाद के निकट मैदान में एक विशाल रैली को संबोधित करने के लिए शिरकत करेंगे। उनके साथ हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के अलावा हरियाणा के सभी बीजेपी विधायक रैली में मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री हरियाणा में चल रही अनेकों कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जन जन को जानकारी देंगे। नायर ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की सरकार ने जिस ईमानदारी के साथ हरियाणा में कार्य किया है
Thanks You for visit www.hodalnews.com