Type Here to Get Search Results !

हरियाणा

हरियाणा में सियासी उथल पुथल जारी है। इसी उधेड़ बुन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है


हरियाणा में सियासी उथल पुथल जारी है। इसी उधेड़ बुन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इसी के साथ चंडीगढ़ में हुई बैठक में उनकी कैबिनेट ने भी इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में अब मुख्यमंत्री पद के लिए नायब सिंह सैनी का नाम चुना गया है। सैनी समाज के नायब सैनी को मुख्यमंत्री बनाए जाने की खुशी में होडल सैनी समाज के लोगो ने खुशी जाहिर करते हुए जगजीवन राम चौक पर एक कार्यक्रम का आयोजन कर सभी आमजन लोगों में लड्डू बांटे।
सैनी समाज चौबसी पाल के प्रधान नारायण सैनी ने बताया कि नायब सैनी को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाए जाने की खुशी में समाज के लोगो में एक खुशी की लहर दौड़ गई है इस खुशी को जाहिर करने के लिए समाज के लोगो ने एकत्रित हो अपनी खुशी को सभी लोगो के साथ बांटने के लिए लड्डू बांटे। सैनी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हैं। सैनी ओबीसी समुदाय से आते हैं। उन्हें संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है।
नायब सिंह सैनी अन्य पिछड़ा वर्ग से ताल्लुकात रखते हैं और वह कुरुक्षेत्र से सांसद हैं। नायब सिंह को मुख्यमंत्री मनोहर लाल का खास भी समझा जाता है। वह साल 2005 में युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पद पर भी तैनात रहे। नायब सिंह सन् 2009 में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा हरियाणा के प्रदेश महामंत्री के पर पर आसीन रहे। साल 2012 में भारतीय जनता पार्टी से वह जिलाध्यक्ष रहे। सन् 2014 मे नायब नारायणगढ़ विधानसभा से विधायक बने और फिर साल 2015 में हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री रहे। वह साल 2019 में कुरुक्षेत्र सांसद रहे। अब वह हरियाणा में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष पद पर आसीन हैं और अब हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर सैनी समाज को आसमान की बुलंदियों पर पहुंचा रहे है।हरियाणा में बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस्तीफा दे दिया। उनके बाद नए मुख्यमंत्री बनाए जाने की घोषणा की गई । अब हरियाणा के नए सीएम नायब सिंह सैनी चुने गए है। बता दें कि इस रेस में तीन नामों की चर्चा थी इसमें करनाल से सांसद संजय भाटिया और हरियाणा बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी और प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज का नाम था। इसमें अब नायब सिंह सैनी के नाम पर मुहर लग गई है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी ओबीसी समुदाय से ताल्लुक रखने वाले हैं, उनको बीते दिनों ही हरियाणा बीजेपी का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया था। लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में राजनैतिक हलचल बहुत तेज हो गयी है। बीजेपी और जेजेपी का गठबंधन टूटने के बाद सीएम मनोहर लाल और उनके मंत्रीमंडल के सहयोगियों ने इस्तीफा दे दिया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Bottom Post Ad

Hollywood Movies