Type Here to Get Search Results !

हरियाणा

होडल थाना पुलिस ने दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया हुआ है

जिला पुलिस अधीक्षक डॉ अंसू सिंगला के दिशा निर्देश पर होडल थाना पुलिस ने दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया हुआ है। पुलिस ने इस अभियान के अंतर्गत शहर के जगह-जगह पर पुलिस नाके लगाकर दोपहिया वाहनों के कागजातों की जांच कर रही है। पुलिस ने पटाखा छोड़ने वाली बुलेट बाइक पर भी अपना शिकंजा कसा हुआ है। पुलिस बुलेट बाइक को रोककर उनकी जांच कर रही है की कही बाइक पटाखा तो नही छोड़ रही। होडल थाना प्रभारी मोहम्मद इलियास ने जानकारी में बताया कि जिला पुलिस कप्तान डा. अंशु सिंगला के निर्देश पर दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। उन्होंने बताया कि होडल के बाबरी मोड़, हसनपुर चौक, राजीव गांधी चौक, जगजीवन राम चौक पर पुलिस नाके लगाकर दोपहिया वाहनों के कागजातो की जांच की जा रही है। जिन बाइक चालकों पर वाहन के कागजात नहीं होते उनके वाहनों के पुलिस चालान कर रही है। उन्होंने बताया कि पटाखा छोड़ने वाली बुलेट बाइको पर पुलिस की पैनी निगाह है। उन्होंने बताया कि पटाखा छोड़ने वाली बुलेट बाइकों की जांच कर उनके चालान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस के इस अभियान से बाइक चोरों के भी हौसले परस्त है। इस अभियान के कारण क्षेत्र में से बाइक चोरी की घटनाओ पर भी काफी अंकुश लगा है। होडल से ब्यूरो रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Bottom Post Ad

Hollywood Movies