Type Here to Get Search Results !

हरियाणा

कर्मचारियों की एकता के आगे आखिरकार जेबीएम कंपनी के अधिकारियों को झुकना ही पड़ा

कर्मचारियों की एकता के आगे आखिरकार जेबीएम कंपनी के अधिकारियों को झुकना ही पड़ा। कंपनी के अधिकारियों ने कर्मचारियों की सभी मांगों को मानते हुए कंपनी से निकले गए कर्मचारियों को कंपनी में वापस ले लिया। कर्मचारियों ने बंचारी के पूर्व सरपंच डिग्गो व आसपास गांवों से आए सरपंचों के सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया। कर्मचारियों के धरना प्रदर्शन किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद था। जेबीएम कंपनी से निकाले गए सैकड़ो कर्मचारी बुधवार सुबह कंपनी के गेट पर पहुंच गए। कर्मचारी धरना देने के लिए कंपनी के गेट के बाहर सड़क पर बैठ गए। कंपनी के अधिकारियों के इंतजार में कर्मचारी सुबह आठ बजे से इस चिलचिलाती धूप में कंपनी के गेट पर बैठे रहे। दोपहर लगभग बारह बजे जब कंपनी के अधिकारी कंपनी में पहुंचे तब बंचारी के पूर्व सरपंच डिग्गो, सरपंच सीताराम, मर्रोली सरपंच महेश कुमार, खिरबी के सरपंच पप्पू के अलावा अन्य के गांव कर सरपंच व कर्मचारियों का एक शिष्टमंडल कंपनी के आला अधिकारियों से मुलाकात करने के लिए कंपनी में अंदर चले गए और बाकि कर्मचारी कंपनी के बाहर धरना देते रहे। अधिकारियों से बातचीत करने के बाद जब शिष्टमंडल बाहर धरना दे रहे कर्मचारियों के पास पहुंचा तो उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि सभी कर्मचारियों को कंपनी में वापस लिया जाएगा किसी भी कर्मचारी को कंपनी से नहीं निकला जाएगा। इसके अलावा सभी कर्मचारियों के ईएसआइ कार्ड, पे स्लिप के साथ 7 तारीख को सैलरी, पीएफ कटेगा, पीएफ जनरेट होगा, अकाउंट में तनख्वाह आएगी, हरियाणा लेबर लॉ के हिसाब से बच्चे काम करेंगे, कोई भी नाजायज पैसा नहीं कटेगा, पीने के लिए आरो का ठंडा पानी मिलेगा। इसके अलावा कर्मचारियों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार, शोषण अत्याचार नहीं होगा। कंपनी द्वारा सभी मांगों को मानने की सूचना मिलते ही कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। कर्मचारियों ने सभी सरपंचों का आभार व्यक्त कर उनका धन्यवाद किया। कर्मचारियों की एकता व मेहनत ने आखिर कार कंपनी के अधिकारियों को झुकना ही पड़ा। कंपनी के अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों की मांगों को मानने के बाद ही कर्मचारी ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया। कर्मचारियों के धरना प्रदर्शन समाप्त करने के बाद ही पुलिस प्रशासन व कंपनी के अधिकारियों ने चैन की सांस ली।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Bottom Post Ad

Hollywood Movies