देव लोक मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर रविवार भंडारे का आयोजन:महाराज डीपी संत
बल्लबगढ़.19 जुलाई।
जितेंद्र कुमार.
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बल्लबगढ़ उप मंडल के अंतर्गत मथुरा रोड जेसीबी के सामने संजय कॉलोनी में साक्षात्कार के दौरान देवलोक ट्रस्ट के संस्थापक डी.पी.संत जी ने बताया कि भारतीय संस्कृति में गुरु का दर्जा ईश्वर के समान माना गया है। माता-पिता के बाद वो गुरु ही होते हैं, जो बिना किसी भेदभाव और निस्वार्थ भाव से हमारे जीवन को सकारात्मकता की ओर ले जाने में मदद करते हैं। हमारे देश में आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। सभी अपने गुरु द्वारा दिखाए गए सद मार्ग पर चलते रहे और अपने जीवन में अपने गुरु की अहमियत को समझे।
अंत में महाराज डी पी संत जी ने सभी से निवेदन किया कि सभी समाज में शांति बनाए रखे और सच्चे मार्ग पर चलते रहे और समाज को उन्नति के मार्ग पर लेकर जाए और सभी को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दी।
ट्रस्ट की सदस्या सुकनवती ने बताया की तपस्या और सत्यनिष्ठा के मार्ग पर चलते हुए ही मनुष्य अपने लक्ष्यों को पा सकता है। जीवन में आगे बढ़ने मनुष्य में विनम्रता और चित्त की सरलता होनी चाहिए। ट्रस्ट सदस्य अभयराम जी ने बताया कि इस वर्ष भी देव लोक मंदिर में रविवार 21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर्व पर पूर्व वर्षों की तरह पहले मन्दिर पर सुंदरकांड का पाठ ,भजन कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
वार्तालाप में शामिल हों