Hodal News, होडल न्यूज़ Latest News in Hodal (Local Videos) | Hodal की ताज़ा ख़बरें
⏳ ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

निर्दलीय प्रत्याशी एडवोकेट वंदना सिंह ने डोर टू डोर चुनावी अभियान चलाया


बल्लबगढ़.30 सितंबर।
जितेंद्र कुमार.

बल्लबगढ़ विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी एडवोकेट वंदना सिंह ने क्षेत्र में चुनावी चिन्ह कूलर रूम का चित्र लेकर चुनावी अभियान चलाया और साथ ही रविवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चुनावी अभियान को गति देने हुए मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य भी किया।
प्रत्याशी एडवोकेट वंदना सिंह ने आमजन से आदर्श नगर सेक्टर 2 सेक्टर 3 यादव कॉलोनी में कूलर रूम पर मोहर लगाने की अपील की।
और महिला मतदाताओं से घर घर जाकर संपर्क किया। उन्हें 5 अक्टूबर को अधिक से अधिक संख्या में मतदान के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जीत सिंह रावत. राजेश भाटी.
रजनी.अनीता. विरेश.ललित. महावीर. रेनू .रचना.पिंकी और सुनील के अलावा अन्य लोग शामिल थे।