मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में संगम पर हुई भगदड़ के बाद आगरा रेल मंडल ने आगरा-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन निरस्त कर दी है। रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 20176 (आगरा कैंट-बनारस) और 20175 (बनारस-आगरा कैंट) 30 जनवरी को निरस्त रहेगी। रेलवे इसे परिचालनिक कारणों से निरस्त करना बताया है। आगरा-वाराणसी वंदे भारत आगरा से सुबह 6 बजे चलती है। यह प्रयागराज होते हुए वाराणसी पहुंचती है। मगर, मंगलवार रात को प्रयागराज के संगम पर हुई भगदड़ के बाद इसे निरस्त कर दिया गया है। रेलवे ने फिलहाल एक दिन का ही निरस्तीरण का आदेश जारी किया है। बता दें कि प्रयागराज महाकुंभ में संगम तट मंगलवार और बुधवार की आधी रात को हुई भगदड़ में 35 से 40 लोग मारे गए हैं। हादसे के 17 घंटे बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने 30 लोगों की मौत की पुष्टि की। शाम 6.30 बजे मेला अधिकारी विजय किरण आनंद और DIG वैभव कृष्णा ने 3 मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस की। DIG वैभव कृष्ण ने कहा- भगदड़ में 30 श्रद्धालुओं की मौत हुई। 60 लोग घायल हैं। 25 शवों की पहचान कर ली गई है। वहीं, प्रयागराज में बढ़ती भीड़ काे देखते हुए संगम तक न पहुंचने की लगातार अपील की जा रही है। बता दें कि वंदे भारत से हर रोज सैकड़ों लोग प्रयागराज जाते हैं। ऐसे में वहां भीड़ और न बढ़े इसके को देखते हुए एतिहात बरती जा रही है।
from उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में संगम पर हुई भगदड़ के बाद आगरा रेल मंडल ने आगरा-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन निरस्त कर दी है। रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 20176 (आगरा कैंट-बनारस) और 20175 (बनारस-आगरा कैंट) 30 जनवरी को निरस्त रहेगी। रेलवे इसे परिचालनिक कारणों से निरस्त करना बताया है। आगरा-वाराणसी वंदे भारत आगरा से सुबह 6 बजे चलती है। यह प्रयागराज होते हुए वाराणसी पहुंचती है। मगर, मंगलवार रात को प्रयागराज के संगम पर हुई भगदड़ के बाद इसे निरस्त कर दिया गया है। रेलवे ने फिलहाल एक दिन का ही निरस्तीरण का आदेश जारी किया है। बता दें कि प्रयागराज महाकुंभ में संगम तट मंगलवार और बुधवार की आधी रात को हुई भगदड़ में 35 से 40 लोग मारे गए हैं। हादसे के 17 घंटे बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने 30 लोगों की मौत की पुष्टि की। शाम 6.30 बजे मेला अधिकारी विजय किरण आनंद और DIG वैभव कृष्णा ने 3 मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस की। DIG वैभव कृष्ण ने कहा- भगदड़ में 30 श्रद्धालुओं की मौत हुई। 60 लोग घायल हैं। 25 शवों की पहचान कर ली गई है। वहीं, प्रयागराज में बढ़ती भीड़ काे देखते हुए संगम तक न पहुंचने की लगातार अपील की जा रही है। बता दें कि वंदे भारत से हर रोज सैकड़ों लोग प्रयागराज जाते हैं। ऐसे में वहां भीड़ और न बढ़े इसके को देखते हुए एतिहात बरती जा रही है।
आज निरस्त रहेगी आगरा-वाराणसी वंदे भारत:प्रयागराज में हुई भगदड़ के बाद आगरा रेल मंडल ने जारी किया ट्रेन के निरस्तीकरण का आदेश
जनवरी 30, 2025
0
Thanks You for visit www.hodalnews.com