Type Here to Get Search Results !

हरियाणा

DAV से रिटायर प्रोफेसर के घर लाखों की चोरी:कानपुर में रहने वाले प्रोफेसर एक महीने से गुरुग्राम में बेटे के पास थे

कानपुर के शारदा नगर में एक रिटायर प्रोफेसर के बंद पड़े मकान में चोरों ने लाखों की चोरी को अंजाम दिया। पीड़ित एक माह से अपने बेटे के यहां गुरुग्राम में रह रहे थे। यहां लौटने के बाद घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस में सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को बुलाया। इसके बाद डॉग स्क्वाएड को बुलवाया गया। शारदा नगर निवासी एसके दीक्षित डीएवी कॉलेज से रिटायर प्रोफेसर हैं। बीती 23 दिसंबर को वो गुरुग्राम में रहने वाले बेटे उत्कर्ष और बेटी अपराजिता के घर चले गए थे। गुरुवार शाम व बेटी अपराजिता के साथ वापस शारदा नगर लौटे। मकान का में डोर खोल जैसे ही वह घर के अंदर दाखिल हुए। कमरों का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी के लाकर टूटे पड़े थे। घटना की जानकारी पर पीड़ित ने कंट्रोल रूम फोन कर पुलिस को सूचना दी मौके पर एसीपी कल्याणपुर अभिषेक पांडे फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। एसीपी कल्याणपुर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। डॉग स्क्वाएड और फोरेंसिक ने की जांच एसीपी के मुताबिक पीड़ित के यहां दस लाख रुपए से ज्यादा के नकदी और जेवरात गायब हुए हैं। वो अभी और सामान देख रहे हैं। जो भी तहरीर वो देंगे उसके अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर केस का खुलासा किया जाएगा।

from उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर कानपुर के शारदा नगर में एक रिटायर प्रोफेसर के बंद पड़े मकान में चोरों ने लाखों की चोरी को अंजाम दिया। पीड़ित एक माह से अपने बेटे के यहां गुरुग्राम में रह रहे थे। यहां लौटने के बाद घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस में सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को बुलाया। इसके बाद डॉग स्क्वाएड को बुलवाया गया। शारदा नगर निवासी एसके दीक्षित डीएवी कॉलेज से रिटायर प्रोफेसर हैं। बीती 23 दिसंबर को वो गुरुग्राम में रहने वाले बेटे उत्कर्ष और बेटी अपराजिता के घर चले गए थे। गुरुवार शाम व बेटी अपराजिता के साथ वापस शारदा नगर लौटे। मकान का में डोर खोल जैसे ही वह घर के अंदर दाखिल हुए। कमरों का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी के लाकर टूटे पड़े थे। घटना की जानकारी पर पीड़ित ने कंट्रोल रूम फोन कर पुलिस को सूचना दी मौके पर एसीपी कल्याणपुर अभिषेक पांडे फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। एसीपी कल्याणपुर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। डॉग स्क्वाएड और फोरेंसिक ने की जांच एसीपी के मुताबिक पीड़ित के यहां दस लाख रुपए से ज्यादा के नकदी और जेवरात गायब हुए हैं। वो अभी और सामान देख रहे हैं। जो भी तहरीर वो देंगे उसके अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर केस का खुलासा किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Bottom Post Ad

Hollywood Movies