Hodal News, होडल न्यूज़ Latest News in Hodal (Local Videos) | Hodal की ताज़ा ख़बरें
⏳ ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

पानीपत में नाबालिग की हत्या:बाइक पर जा रहे दो दोस्तों का एक गुट ने रोका रास्ता; धारदार हथियार से दूसरा घायल

हरियाणा के पानीपत शहर की खटीक बस्ती में दो पक्षों का झगड़ा हो गया। जिनमें एक पक्ष से 17 साल के नाबालिग की पीट-पीट कर हत्या कर दी। वारदात के दौरान नाबालिग पर धारदार हथियार से हमला किया। वहीं, उसके साथी 18 वर्षीय युवक को पर भी हमला किया गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं, स्थानीय लोग दोनों को वहां से सिविल अस्पताल ले गए। जहां एक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरा उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया है। बाइक पर जा रहे थे दोनों दोस्त जानकारी के अनुसार मंगलवार रात लगभग 9 बजे आरके पुरम निवासी 17 वर्षीय ऋषभ अपने दोस्त कृष निवासी विराटनगर के साथ मोटरसाइकिल पर खटीक बस्ती में आया था। यहां पर चार युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। चारों ने दोनों पर लाठी डंडों और चाकू से हमला कर दिया। ऋषभ के सिर और छाती पर लाठी डंडों और चाकू से हमले किए गए। दोनों ने शोर मचाया, लेकिन राहगीरों ने उनकी मदद नहीं की। ऋषभ और कृष खून से लथपथ हालत में गली में गिर गए और बेहोश हो गए। आरोपी यहां से अपने मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। कॉलोनी के लोगों ने दोनों को निजी वाहन से जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया जहां ऋषभ को मृत घोषित कर दिया गया। कृष की हालत भी गंभीर बनी हुई है।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर हरियाणा के पानीपत शहर की खटीक बस्ती में दो पक्षों का झगड़ा हो गया। जिनमें एक पक्ष से 17 साल के नाबालिग की पीट-पीट कर हत्या कर दी। वारदात के दौरान नाबालिग पर धारदार हथियार से हमला किया। वहीं, उसके साथी 18 वर्षीय युवक को पर भी हमला किया गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं, स्थानीय लोग दोनों को वहां से सिविल अस्पताल ले गए। जहां एक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरा उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया है। बाइक पर जा रहे थे दोनों दोस्त जानकारी के अनुसार मंगलवार रात लगभग 9 बजे आरके पुरम निवासी 17 वर्षीय ऋषभ अपने दोस्त कृष निवासी विराटनगर के साथ मोटरसाइकिल पर खटीक बस्ती में आया था। यहां पर चार युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। चारों ने दोनों पर लाठी डंडों और चाकू से हमला कर दिया। ऋषभ के सिर और छाती पर लाठी डंडों और चाकू से हमले किए गए। दोनों ने शोर मचाया, लेकिन राहगीरों ने उनकी मदद नहीं की। ऋषभ और कृष खून से लथपथ हालत में गली में गिर गए और बेहोश हो गए। आरोपी यहां से अपने मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। कॉलोनी के लोगों ने दोनों को निजी वाहन से जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया जहां ऋषभ को मृत घोषित कर दिया गया। कृष की हालत भी गंभीर बनी हुई है।