Type Here to Get Search Results !

हरियाणा

ईद की छुट्टी रद्द पर दिग्विजय ने कसा तंज:चौटाला बोले-यह हमारे पुर्खों की कुर्बानियों से बनाया प्रदेश है, भाजपा अब सरकार में आई

हरियाणा सरकार की ओर से ईद की गजटेड छुट्टी रद्द किए जाने पर पूर्व सीएम भूपेंद्र हु्ड्डा, नूंह विधायक आफताब अहमद के बयान के बाद जजपा नेता दिग्विजय चौटाला ने भी भाजपा सरकार पर तंज कसा है। दिग्विजय चौटाला ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें कहा कि भाजपा अब सरकार में आई है। यह हमारे पुर्खों की कुर्बानियों से बनाया गया प्रदेश है, न कि आप लोगों का। दिग्विजय चौटाला वीडियो में कह रहे हैं कि सभी को राम राम, सभी को सलाम, हम एक देश में रहते हैं, जहां पर बचपन व स्कूल में यह शिक्षा दी जाती है कि धर्म, संप्रदाय या समाज जाति-पाति इन सब से कहीं ऊपर उठकर सोचना चाहिए। हमारे देश के कानून में संविधान की पहली पंक्ति भी इसी से शुरू होती है कि सबको सामान अधिकार। वित्रित बात है कि बिलकुल इसके विपरित भाजपा सरकार कर रही है। प्रदेश की सरकार, जैसा कि अन्य प्रदेशों में करती आई है। वैसा ही कल्चर हमारे प्रदेश में ये लोग थौंपना चाहते हैं। चौटाला बोले कि हम इससे कोसों मील दूर इन लोगों को याद करवाना चाहते हैं कि आप तो आज सत्ता में आए है। ये प्रदेश आपका बनाया हुआ प्रदेश नहीं है। यह हमारे पूर्खों की कुर्बानियों से बनाया हुआ प्रदेश है। इस हिन्दी भाषी प्रदेश को पंजाब की उस समय की हैसियत से अलग करना, कोई आसान नहीं था। उसमें जितना योगदान किसी हिन्दू भाई का था, उतना ही मुस्लिम का था, बौद्ध का था, जैन का भी था। हरियाणा में बसने वाले 36 बिरादरी का था। बेगैरत लोग ला रहे नई रीत चौटाला बोले कि आज वित्रित लगता है कि ये बेगैरत लोग, हमारे रमजान का जो पाक पवित्र महीना चल रहा है, जिसको हम खुशी से मनाते हैं, हमारा मुस्लिम भाईचारा पाक महीना मना रहा है। उनका प्रमुख त्योहार है, जिसको हम भी होली, दीवाली, गुरुपर्व की मानते हैं, वो आने जा जा रहा है। उस पर प्रदेश की सरकार ये बहाना लेकर कि यह क्लोजिंग का लास्ट डे है और इसे वर्किंग डे घोषित कर करके एक नई रीत एक गलत रीत शुरू करना चाहती है। आज हमने नहीं सुनी तो अगला नंबर आपका है मैं मेरी पार्टी और नौजवान होने के नाते भी प्रदेश का नागरिक होने के नाते भी इसकी निंदा करता हूं। इसी वीडियो को हर किसी ने सुनी होगी। अगर मैं मानता हूं कि नौजवान साथियों से यहीं कहूंगा कि आज हमने सुन नहीं ली तो अगला नंबर आपका है। बांटकर राज करने का कल्चर लाकर खड़ा कर देंगे आज ये हमें धर्म पर बांटेंगे, कल ये जाति पर बांटेंगे, फिर ये ओर चीज पर बांटेंगे। बांटकर राज करने का जो कल्चर जंग ए आजादी से पहले इस देश में था, वो ही कल्चर आज के युग में लाकर के खड़ा कर देंगे। जैसा कि हमें सिखाया गया है, जैसा हमारे पुर्खों ने हमें दिया, हमें संयोकर अगली पीढ़ी को देना है। इस बदनीयत को सहन नहीं करेंगे दिग्विजय बोले कि हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सब आपस में भाई-भाई। सरकार रोल अदा करे। इस हरियाणा को आग में न झोंकें। उत्तर प्रदेश या किसी ओर प्रदेश के जैसे हालात में मत झोंकें। यह एजेंडा अपने पास न रखें। हरियाणा का भाईचारा, हरियाणा के लोग आपकी इस सोच को इस बदनीयत को सहन नहीं करेंगे। हम सब खुशी से सभी पर्व मनाएंगे।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर हरियाणा सरकार की ओर से ईद की गजटेड छुट्टी रद्द किए जाने पर पूर्व सीएम भूपेंद्र हु्ड्डा, नूंह विधायक आफताब अहमद के बयान के बाद जजपा नेता दिग्विजय चौटाला ने भी भाजपा सरकार पर तंज कसा है। दिग्विजय चौटाला ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें कहा कि भाजपा अब सरकार में आई है। यह हमारे पुर्खों की कुर्बानियों से बनाया गया प्रदेश है, न कि आप लोगों का। दिग्विजय चौटाला वीडियो में कह रहे हैं कि सभी को राम राम, सभी को सलाम, हम एक देश में रहते हैं, जहां पर बचपन व स्कूल में यह शिक्षा दी जाती है कि धर्म, संप्रदाय या समाज जाति-पाति इन सब से कहीं ऊपर उठकर सोचना चाहिए। हमारे देश के कानून में संविधान की पहली पंक्ति भी इसी से शुरू होती है कि सबको सामान अधिकार। वित्रित बात है कि बिलकुल इसके विपरित भाजपा सरकार कर रही है। प्रदेश की सरकार, जैसा कि अन्य प्रदेशों में करती आई है। वैसा ही कल्चर हमारे प्रदेश में ये लोग थौंपना चाहते हैं। चौटाला बोले कि हम इससे कोसों मील दूर इन लोगों को याद करवाना चाहते हैं कि आप तो आज सत्ता में आए है। ये प्रदेश आपका बनाया हुआ प्रदेश नहीं है। यह हमारे पूर्खों की कुर्बानियों से बनाया हुआ प्रदेश है। इस हिन्दी भाषी प्रदेश को पंजाब की उस समय की हैसियत से अलग करना, कोई आसान नहीं था। उसमें जितना योगदान किसी हिन्दू भाई का था, उतना ही मुस्लिम का था, बौद्ध का था, जैन का भी था। हरियाणा में बसने वाले 36 बिरादरी का था। बेगैरत लोग ला रहे नई रीत चौटाला बोले कि आज वित्रित लगता है कि ये बेगैरत लोग, हमारे रमजान का जो पाक पवित्र महीना चल रहा है, जिसको हम खुशी से मनाते हैं, हमारा मुस्लिम भाईचारा पाक महीना मना रहा है। उनका प्रमुख त्योहार है, जिसको हम भी होली, दीवाली, गुरुपर्व की मानते हैं, वो आने जा जा रहा है। उस पर प्रदेश की सरकार ये बहाना लेकर कि यह क्लोजिंग का लास्ट डे है और इसे वर्किंग डे घोषित कर करके एक नई रीत एक गलत रीत शुरू करना चाहती है। आज हमने नहीं सुनी तो अगला नंबर आपका है मैं मेरी पार्टी और नौजवान होने के नाते भी प्रदेश का नागरिक होने के नाते भी इसकी निंदा करता हूं। इसी वीडियो को हर किसी ने सुनी होगी। अगर मैं मानता हूं कि नौजवान साथियों से यहीं कहूंगा कि आज हमने सुन नहीं ली तो अगला नंबर आपका है। बांटकर राज करने का कल्चर लाकर खड़ा कर देंगे आज ये हमें धर्म पर बांटेंगे, कल ये जाति पर बांटेंगे, फिर ये ओर चीज पर बांटेंगे। बांटकर राज करने का जो कल्चर जंग ए आजादी से पहले इस देश में था, वो ही कल्चर आज के युग में लाकर के खड़ा कर देंगे। जैसा कि हमें सिखाया गया है, जैसा हमारे पुर्खों ने हमें दिया, हमें संयोकर अगली पीढ़ी को देना है। इस बदनीयत को सहन नहीं करेंगे दिग्विजय बोले कि हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सब आपस में भाई-भाई। सरकार रोल अदा करे। इस हरियाणा को आग में न झोंकें। उत्तर प्रदेश या किसी ओर प्रदेश के जैसे हालात में मत झोंकें। यह एजेंडा अपने पास न रखें। हरियाणा का भाईचारा, हरियाणा के लोग आपकी इस सोच को इस बदनीयत को सहन नहीं करेंगे। हम सब खुशी से सभी पर्व मनाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Bottom Post Ad

Hollywood Movies