Type Here to Get Search Results !

हरियाणा

झांसी में हिंदू संगठन के नेता पर हमला:कार से स्कूटी में टक्कर मारी, फिर उठाकर ले गए, अधमरा कर भागे हमलावर

झांसी में शुक्रवार रात को हिंदू संगठन के नेता अंचल अरजरिया पर हमला हो गया। वह एक मीटिंग में शामिल होकर स्कूटी से घर लौट रहे थे। रास्ते में हमलावरों ने कार से स्कूटी को टक्कर मारी। इससे वे गिर गए। इसके बाद हमलाकर मारपीट कर उनको कार में डाल ले गए और फिर मारपीट कर अधमरा कर दिया। हमला के बाद आरोपी फरार हो गए। एक महिला ने उनको अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर उनके समर्थक अस्पताल पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। जय श्रीराम के नारे लगाते हुए समर्थक आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। महिला ने घायल को अस्पताल पहुंचाया शिवाजी नगर निवासी अंचल अरजरिया राष्ट्रभक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष हैं। शुक्रवार शाम को वह एक मीटिंग में शामिल होने के लिए सीपरी बाजार स्थित लहर की देवी मंदिर में गए थे। रात करीब 8 बजे मीटिंग खत्म हुई तो वे स्कूटी से अपने घर आ रहे थे। रास्ते में कार सवार हमलावरों ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। इसके बाद मारपीट की। इसके बाद उनको कार में डालकर सुनसान स्थान पर नहर किनारे ले गए। वहां हॉकी, लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा और अधमरा कर भाग गए। थोड़ी देर बाद एक महिला निकली तो उसे घायल अंचल अरजरिया नजर आए। महिला ने मुंह पर पानी डाला। होश में आने पर वो घायल अंचल को थाने ले गई। इसके बाद पुलिस ने घायल अंचल अरजरिया को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

from उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर झांसी में शुक्रवार रात को हिंदू संगठन के नेता अंचल अरजरिया पर हमला हो गया। वह एक मीटिंग में शामिल होकर स्कूटी से घर लौट रहे थे। रास्ते में हमलावरों ने कार से स्कूटी को टक्कर मारी। इससे वे गिर गए। इसके बाद हमलाकर मारपीट कर उनको कार में डाल ले गए और फिर मारपीट कर अधमरा कर दिया। हमला के बाद आरोपी फरार हो गए। एक महिला ने उनको अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर उनके समर्थक अस्पताल पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। जय श्रीराम के नारे लगाते हुए समर्थक आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। महिला ने घायल को अस्पताल पहुंचाया शिवाजी नगर निवासी अंचल अरजरिया राष्ट्रभक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष हैं। शुक्रवार शाम को वह एक मीटिंग में शामिल होने के लिए सीपरी बाजार स्थित लहर की देवी मंदिर में गए थे। रात करीब 8 बजे मीटिंग खत्म हुई तो वे स्कूटी से अपने घर आ रहे थे। रास्ते में कार सवार हमलावरों ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। इसके बाद मारपीट की। इसके बाद उनको कार में डालकर सुनसान स्थान पर नहर किनारे ले गए। वहां हॉकी, लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा और अधमरा कर भाग गए। थोड़ी देर बाद एक महिला निकली तो उसे घायल अंचल अरजरिया नजर आए। महिला ने मुंह पर पानी डाला। होश में आने पर वो घायल अंचल को थाने ले गई। इसके बाद पुलिस ने घायल अंचल अरजरिया को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Bottom Post Ad

Hollywood Movies