Hodal News | Latest Local News, Breaking News & Updates
लाइव समय:
ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

रिमोट सेंसिंग से तैयार होंगी केडीए की योजनाएं:प्राधिकरण ने एजेंसी से किया एमओयू; 20 हजार वर्ग किमी एरिया का होगा सर्वे

नेशनल मास्टर प्लान और मास्टर इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के लिए अब केडीए की राह आसान होगी। गुरुवार को नेशनल रिमोट सेंसिंग एजेंसी के साथ केडीए का समझौता हो गया। अब रिमोट सेंसिग एजेंसी केडीए को हाई रिजूलेशन की इमेज व अन्य डाटा उपलब्ध कराएगा। जिसके जरिये केडीए को अपनी प्लानिंग के लिए पीएम गति शक्ति पोर्टल का एक्सेस मिलेगा। क्रीडा के गठन में मिला सहयोग केडीए डाटा का प्रयोग क्रीडा का गठन करने और अपनी योजनाओं और टाउनशिप बसाने में करेगा। अब विभाग को मास्टर प्लान बनाने के साथ ही अवस्थापना सुविधाओं को विकसित करने में मदद मिलेगी। अधिकारियों के अनुसार रिमोट सेसिंग का डाटा बहुत उपयोगी होगा। एमओयू के तहत एजेंसी सारा डाटा केडीए से साझा करेगी। 2051 के लिए तैयार किया जा रहा मॉडल मुख्यमंत्री की मंशा पर कानपुर समेत आस-पास के जिलों का विकास मॉडल वर्ष 2051 को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाएगा। नगर विकास विभाग के विशेष सचिव ने मंडलायुक्त की अध्यक्षता में कानपुर रीजन इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट अथारिटी (क्रीडा) के गठन के लिए कमेटी गठित की है। 20 हजार वर्ग किमी में क्रीडा का फैलाव इसमें सभी जिले के डीएम और जनप्रतिनिधि को रखा गया है। इसमें कानपुर देहात, औरैया, जालौन, हमीरपुर, बांदा और कन्नौज को भी शामिल किया गया है। क्रीडा का क्षेत्रफल 20 हजार वर्ग किमी होगा। इसका एजेंसी द्वारा सर्वे किया जाएगा। पांच साल में प्रोजेक्ट बनकर तैयार होगा। इसकी कवायद फिलहाल केडीए ने शुरू कर दी है। टेंडर निकाल दिया गया है।

from उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर नेशनल मास्टर प्लान और मास्टर इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के लिए अब केडीए की राह आसान होगी। गुरुवार को नेशनल रिमोट सेंसिंग एजेंसी के साथ केडीए का समझौता हो गया। अब रिमोट सेंसिग एजेंसी केडीए को हाई रिजूलेशन की इमेज व अन्य डाटा उपलब्ध कराएगा। जिसके जरिये केडीए को अपनी प्लानिंग के लिए पीएम गति शक्ति पोर्टल का एक्सेस मिलेगा। क्रीडा के गठन में मिला सहयोग केडीए डाटा का प्रयोग क्रीडा का गठन करने और अपनी योजनाओं और टाउनशिप बसाने में करेगा। अब विभाग को मास्टर प्लान बनाने के साथ ही अवस्थापना सुविधाओं को विकसित करने में मदद मिलेगी। अधिकारियों के अनुसार रिमोट सेसिंग का डाटा बहुत उपयोगी होगा। एमओयू के तहत एजेंसी सारा डाटा केडीए से साझा करेगी। 2051 के लिए तैयार किया जा रहा मॉडल मुख्यमंत्री की मंशा पर कानपुर समेत आस-पास के जिलों का विकास मॉडल वर्ष 2051 को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाएगा। नगर विकास विभाग के विशेष सचिव ने मंडलायुक्त की अध्यक्षता में कानपुर रीजन इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट अथारिटी (क्रीडा) के गठन के लिए कमेटी गठित की है। 20 हजार वर्ग किमी में क्रीडा का फैलाव इसमें सभी जिले के डीएम और जनप्रतिनिधि को रखा गया है। इसमें कानपुर देहात, औरैया, जालौन, हमीरपुर, बांदा और कन्नौज को भी शामिल किया गया है। क्रीडा का क्षेत्रफल 20 हजार वर्ग किमी होगा। इसका एजेंसी द्वारा सर्वे किया जाएगा। पांच साल में प्रोजेक्ट बनकर तैयार होगा। इसकी कवायद फिलहाल केडीए ने शुरू कर दी है। टेंडर निकाल दिया गया है।