Hodal News | Latest Local News, Breaking News & Updates
लाइव समय:
ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

लखनऊ में खालसा पंथ का साजना दिवस मनाया:गुरमत समागम में कीर्तन, 2000 से अधिक श्रद्धालुओं ने लंगर लिया

लखनऊ के गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा, सदर कैंट में खालसा पंथ की साजना दिवस पर विशेष गुरमत समागम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सहज पाठों की समाप्ति और नए पाठों की आरंभता से हुई। हजूरी रागी भाई रविंद्र सिंह ने 'आसा दी वार' का कीर्तन किया। मुख्य ग्रंथी ज्ञानी हरविंदर सिंह ने खालसा की साजना पर विचार रखे। प्रसिद्ध कथावाचक ज्ञानी जसवंत सिंह परवाना के विचारों ने संगत को प्रभावित किया। SGPC अमृतसर से आए भाई इंद्रजीत सिंह सादिक ने 'गुर संगत कीनी खालसा' शबद गायन किया। पैथोलॉजी टेस्ट और रक्तदान शिविर लगाया पटना साहिब से पधारे भाई सरबजीत सिंह ने 'खालसा मेरो रूप है खास' की प्रस्तुति दी। कार्यवाहक अध्यक्ष स. हरपाल सिंह जग्गी के अनुसार, अपोलो हॉस्पिटल और गुरु हरिराय डायग्नोस्टिक सेंटर की ओर से मेडिकल कैंप, पैथोलॉजी टेस्ट और रक्तदान शिविर लगाया गया। गणमान्य को सम्मानित किया डॉ. हरदीप सिंह नंदा और गुरमीत सिंह ने 'विद्या का लंगर' कोचिंग प्रोजेक्ट की जानकारी दी। इसमें NEET और UPSC की ऑनलाइन तैयारी कराई जा रही है। समारोह में दिल्ली से आए स. बलविंदर सिंह, स. राजेन्द्र सिंह बग्गा, दलजीत सिंह टोनी और चरणप्रीत बग्गा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर स. तेजपाल सिंह रोमी और स. हरपाल सिंह जग्गी ने विशेष अतिथियों को सिरोपा भेंट किया। इस अवसर पर 2000 से अधिक श्रद्धालुओं ने गुरु का लंगर ग्रहण किया।

from उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर लखनऊ के गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा, सदर कैंट में खालसा पंथ की साजना दिवस पर विशेष गुरमत समागम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सहज पाठों की समाप्ति और नए पाठों की आरंभता से हुई। हजूरी रागी भाई रविंद्र सिंह ने 'आसा दी वार' का कीर्तन किया। मुख्य ग्रंथी ज्ञानी हरविंदर सिंह ने खालसा की साजना पर विचार रखे। प्रसिद्ध कथावाचक ज्ञानी जसवंत सिंह परवाना के विचारों ने संगत को प्रभावित किया। SGPC अमृतसर से आए भाई इंद्रजीत सिंह सादिक ने 'गुर संगत कीनी खालसा' शबद गायन किया। पैथोलॉजी टेस्ट और रक्तदान शिविर लगाया पटना साहिब से पधारे भाई सरबजीत सिंह ने 'खालसा मेरो रूप है खास' की प्रस्तुति दी। कार्यवाहक अध्यक्ष स. हरपाल सिंह जग्गी के अनुसार, अपोलो हॉस्पिटल और गुरु हरिराय डायग्नोस्टिक सेंटर की ओर से मेडिकल कैंप, पैथोलॉजी टेस्ट और रक्तदान शिविर लगाया गया। गणमान्य को सम्मानित किया डॉ. हरदीप सिंह नंदा और गुरमीत सिंह ने 'विद्या का लंगर' कोचिंग प्रोजेक्ट की जानकारी दी। इसमें NEET और UPSC की ऑनलाइन तैयारी कराई जा रही है। समारोह में दिल्ली से आए स. बलविंदर सिंह, स. राजेन्द्र सिंह बग्गा, दलजीत सिंह टोनी और चरणप्रीत बग्गा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर स. तेजपाल सिंह रोमी और स. हरपाल सिंह जग्गी ने विशेष अतिथियों को सिरोपा भेंट किया। इस अवसर पर 2000 से अधिक श्रद्धालुओं ने गुरु का लंगर ग्रहण किया।