Hodal News | Latest Local News, Breaking News & Updates
लाइव समय:
ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमत धाम में उमड़ी भीड़:लखनऊ में सुबह से रात तक दर्शन, डिप्टी सीएम भजन संध्या में शामिल हुए

लखनऊ के प्रसिद्ध हनुमत धाम मंदिर में मंगलवार को हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह 4 बजे से ही भक्तों का तांता लग गया। रात तक दर्शन का सिलसिला जारी रहा। मंदिर परिसर में भक्त जय श्रीराम, जय हनुमान के जयकारे लगाते रहे। मंदिर के महंत रामसेवकदास ने बताया कि भक्तों का आना-जाना सुबह से रात तक जारी रहा। इस विशेष अवसर पर सुंदरकांड पाठ और भजन संध्या का आयोजन किया गया। भक्तों ने श्रद्धा भाव से इसमें हिस्सा लिया। मंदिर में प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई। डिप्टी सीएम ने भजन संध्या में भाग लिया उपमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने भक्तों के साथ भजन संध्या में भाग लिया। पाठक ने कहा कि यह आयोजन एकता और धार्मिक भाईचारे का प्रतीक है। दर्शन करने आए श्रद्धालु शुभम शुक्ला ने बताया कि मंदिर का माहौल उमंग और श्रद्धा से भरा है। ऐसे पवित्र अवसर शांति और खुशी देते हैं।

from उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर लखनऊ के प्रसिद्ध हनुमत धाम मंदिर में मंगलवार को हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह 4 बजे से ही भक्तों का तांता लग गया। रात तक दर्शन का सिलसिला जारी रहा। मंदिर परिसर में भक्त जय श्रीराम, जय हनुमान के जयकारे लगाते रहे। मंदिर के महंत रामसेवकदास ने बताया कि भक्तों का आना-जाना सुबह से रात तक जारी रहा। इस विशेष अवसर पर सुंदरकांड पाठ और भजन संध्या का आयोजन किया गया। भक्तों ने श्रद्धा भाव से इसमें हिस्सा लिया। मंदिर में प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई। डिप्टी सीएम ने भजन संध्या में भाग लिया उपमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने भक्तों के साथ भजन संध्या में भाग लिया। पाठक ने कहा कि यह आयोजन एकता और धार्मिक भाईचारे का प्रतीक है। दर्शन करने आए श्रद्धालु शुभम शुक्ला ने बताया कि मंदिर का माहौल उमंग और श्रद्धा से भरा है। ऐसे पवित्र अवसर शांति और खुशी देते हैं।