Type Here to Get Search Results !

हरियाणा

अंबेडकरनगर आएंगे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य:सम्राट अशोक जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल

अंबेडकरनगर में मौर्य समाज द्वारा सम्राट अशोक जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। एक मई को कार्यक्रम जिला मुख्यालय स्थित कटारिया बाग, टांडा रोड पर होगा। नारायण फाउंडेशन के संरक्षक विवेक मौर्य ने कार्यक्रम की जानकारी दी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना है। साथ ही सामाजिक एकता को बढ़ावा देना और युवाओं को सम्राट अशोक के आदर्शों से प्रेरित करना है। आयोजन में सामाजिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विषयों पर प्रस्तुतियां होंगी। युवाओं के लिए विशेष व्याख्यान और संवाद सत्र रखे गए हैं। इनमें सम्राट अशोक के जीवन और उनके धर्म परिवर्तन पर चर्चा होगी। उनकी नीति, प्रशासनिक दृष्टिकोण और सामाजिक समरसता पर भी विचार-विमर्श होगा। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। वे समाज को एकता, भाईचारे और प्रगति का संदेश देंगे। कार्यक्रम में जिले के गणमान्य नागरिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, शिक्षक और छात्र शामिल होंगे। विवेक मौर्य ने सभी समाजसेवियों, युवाओं और नागरिकों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इससे सम्राट अशोक की शिक्षाओं और मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जा सकेगा।

from उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर अंबेडकरनगर में मौर्य समाज द्वारा सम्राट अशोक जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। एक मई को कार्यक्रम जिला मुख्यालय स्थित कटारिया बाग, टांडा रोड पर होगा। नारायण फाउंडेशन के संरक्षक विवेक मौर्य ने कार्यक्रम की जानकारी दी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना है। साथ ही सामाजिक एकता को बढ़ावा देना और युवाओं को सम्राट अशोक के आदर्शों से प्रेरित करना है। आयोजन में सामाजिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विषयों पर प्रस्तुतियां होंगी। युवाओं के लिए विशेष व्याख्यान और संवाद सत्र रखे गए हैं। इनमें सम्राट अशोक के जीवन और उनके धर्म परिवर्तन पर चर्चा होगी। उनकी नीति, प्रशासनिक दृष्टिकोण और सामाजिक समरसता पर भी विचार-विमर्श होगा। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। वे समाज को एकता, भाईचारे और प्रगति का संदेश देंगे। कार्यक्रम में जिले के गणमान्य नागरिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, शिक्षक और छात्र शामिल होंगे। विवेक मौर्य ने सभी समाजसेवियों, युवाओं और नागरिकों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इससे सम्राट अशोक की शिक्षाओं और मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जा सकेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Bottom Post Ad

Hollywood Movies