Type Here to Get Search Results !

हरियाणा

कोर्ट के बाहर बदमाश-वकील को गोलियां मारी:दोनों रेहड़ी पर फ्रूट चाट खा रहे थे, पानीपत से करनाल आया था एडवोकेट

हरियाणा के करनाल में कोर्ट के बाहर बदमाश और वकील को गोलियां मार दी गईं। दोनों कोर्ट के बाहर रेहड़ी पर फ्रूट खा रहे थे। इसी दौरान बाइक पर 2 युवक आए और 5 से 6 राउंड फायरिंग कर दी। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल बदमाश हैप्पी घरौंडा का रहने वाला है। उसके ऊपर 4 केस दर्ज हैं, जिनमें वह जेल काट चुका है। वह एक केस में कोर्ट में पेशी पर आया था। वहीं घायल वकील गुरविंद्र पानीपत का रहने वाला है। वह करनाल में वकील से मिलने आया था। घटना बुधवार दोपहर को डेढ़ बजे करनाल के सेक्टर 12 स्थित कोर्ट के बाहर सामने आई। रेहड़ी पर फ्रूट चाट खा रहे थे जानकारी के अनुसार हैप्पी घरौंडा थाने में दर्ज मारपीट के केस में कोर्ट में पेशी पर आया था। वह कोर्ट में पेशी के बाद वकील विक्रम के चैंबर में आया। इसके बाद हैप्पी दोस्तों के साथ कोर्ट के बाहर एक रेहड़ी पर फ्रूट चाट खाने चला गया। उसी के पास पानीपत के वकील गुरविंद्र खड़े थे। वह भी रेहड़ी पर फ्रूट खा रहे थे। बाइक पर 2 युवक आए, फायरिंग कर फरार हो गए इसी दौरान स्प्लेंडर बाइक पर 2 युवक आए। पीछे बैठे युवक ने हेलमेट पहना हुआ था, जबकि बाइक चला रहे युवक ने मुंह पर सफेद रंग का कपड़ा ढका हुआ था। उन्होंने बाइक रोकने के बाद हैप्पी पर निशाना लगाया और 4 से 6 राउंड फायर किए। इसके बाद फरार हो गए। बदमाश को 2 और वकील को एक गोली लगी हैप्पी की टांग व पेट में और गुरविंद्र को पेट में गोली लगी। दोनों लहूलुहान हो गए और जमीन पर गिर पड़े। आनन-फानन में दोनों को अमृतधारा अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है DSP और SHO मौके पर पहुंचे, पुलिस जांच में जुटी घटना की सूचना मिलते ही DSP राजीव और सिविल थाना SHO श्रीभगवान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर दी है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। रिश्तेदार के साथ फ्रूट चाट खा रहे थे वकील गुरविंद्र सिंह के साथ बैठे उनके रिश्तेदार सतविंदर सिंह ने बताया कि हम यहां पर बैठकर फ्रूट खा रहे थे। एकदम से गोलियां चली और मेरे मामा के लड़के गुरविंद्र सिंह ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि कहीं से ब्लीडिंग हो रही है। जब देखा तो उनको भी गोली लगी हुई थी। उनको हम अस्पताल में लेकर चले गए। गुरविंदर पानीपत में वकील हैं। यहां किसी वकील से मिलने के लिए आए थे। बदमाश हैप्पी पर 4 केस दर्ज, जेल काट चुका हैप्पी पर 4 मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें 2 घरौंडा थाने और 2 केस करनाल के सिविल लाइन थाने में दर्ज हैं, जिसमें अपहरण, अवैध असला रखने, धोखाधड़ी और मारपीट के मामले शामिल हैं। इन मामलों में वह जेल भी काट चुका है। घरौंडा के एक केस में हैप्पी बरी भी हो चुका है।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर हरियाणा के करनाल में कोर्ट के बाहर बदमाश और वकील को गोलियां मार दी गईं। दोनों कोर्ट के बाहर रेहड़ी पर फ्रूट खा रहे थे। इसी दौरान बाइक पर 2 युवक आए और 5 से 6 राउंड फायरिंग कर दी। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल बदमाश हैप्पी घरौंडा का रहने वाला है। उसके ऊपर 4 केस दर्ज हैं, जिनमें वह जेल काट चुका है। वह एक केस में कोर्ट में पेशी पर आया था। वहीं घायल वकील गुरविंद्र पानीपत का रहने वाला है। वह करनाल में वकील से मिलने आया था। घटना बुधवार दोपहर को डेढ़ बजे करनाल के सेक्टर 12 स्थित कोर्ट के बाहर सामने आई। रेहड़ी पर फ्रूट चाट खा रहे थे जानकारी के अनुसार हैप्पी घरौंडा थाने में दर्ज मारपीट के केस में कोर्ट में पेशी पर आया था। वह कोर्ट में पेशी के बाद वकील विक्रम के चैंबर में आया। इसके बाद हैप्पी दोस्तों के साथ कोर्ट के बाहर एक रेहड़ी पर फ्रूट चाट खाने चला गया। उसी के पास पानीपत के वकील गुरविंद्र खड़े थे। वह भी रेहड़ी पर फ्रूट खा रहे थे। बाइक पर 2 युवक आए, फायरिंग कर फरार हो गए इसी दौरान स्प्लेंडर बाइक पर 2 युवक आए। पीछे बैठे युवक ने हेलमेट पहना हुआ था, जबकि बाइक चला रहे युवक ने मुंह पर सफेद रंग का कपड़ा ढका हुआ था। उन्होंने बाइक रोकने के बाद हैप्पी पर निशाना लगाया और 4 से 6 राउंड फायर किए। इसके बाद फरार हो गए। बदमाश को 2 और वकील को एक गोली लगी हैप्पी की टांग व पेट में और गुरविंद्र को पेट में गोली लगी। दोनों लहूलुहान हो गए और जमीन पर गिर पड़े। आनन-फानन में दोनों को अमृतधारा अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है DSP और SHO मौके पर पहुंचे, पुलिस जांच में जुटी घटना की सूचना मिलते ही DSP राजीव और सिविल थाना SHO श्रीभगवान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर दी है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। रिश्तेदार के साथ फ्रूट चाट खा रहे थे वकील गुरविंद्र सिंह के साथ बैठे उनके रिश्तेदार सतविंदर सिंह ने बताया कि हम यहां पर बैठकर फ्रूट खा रहे थे। एकदम से गोलियां चली और मेरे मामा के लड़के गुरविंद्र सिंह ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि कहीं से ब्लीडिंग हो रही है। जब देखा तो उनको भी गोली लगी हुई थी। उनको हम अस्पताल में लेकर चले गए। गुरविंदर पानीपत में वकील हैं। यहां किसी वकील से मिलने के लिए आए थे। बदमाश हैप्पी पर 4 केस दर्ज, जेल काट चुका हैप्पी पर 4 मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें 2 घरौंडा थाने और 2 केस करनाल के सिविल लाइन थाने में दर्ज हैं, जिसमें अपहरण, अवैध असला रखने, धोखाधड़ी और मारपीट के मामले शामिल हैं। इन मामलों में वह जेल भी काट चुका है। घरौंडा के एक केस में हैप्पी बरी भी हो चुका है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Bottom Post Ad

Hollywood Movies