Hodal News, होडल न्यूज़ Latest News in Hodal (Local Videos) | Hodal की ताज़ा ख़बरें
⏳ ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

कोर्ट का सम्मन देने गए कांस्टेबल पर हमला:शाहजहांपुर में दबंगों ने आंख में मारा, पुलिस आरोपियों की कर रही तलाश

शाहजहांपुर के इसापुर गांव में कोर्ट का सम्मन देने गए कांस्टेबल पर दबंगों ने हमला कर दिया। थाना निगोही में तैनात कांस्टेबल कर्मवीर की आंख में चोट आई है। घटना के दौरान कांस्टेबल कर्मवीर एक आरोपी को सम्मन देने गए थे। गांव में पहुंचते ही किसी बात को लेकर दबंगों से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दबंगों ने कांस्टेबल पर हमला कर दिया। उन्होंने कांस्टेबल की आंख पर किसी वस्तु से वार किया। सूचना मिलते ही थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। घायल कांस्टेबल को पहले सीएचसी ले जाया गया। फिर राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया। आंख में गंभीर चोट के कारण उन्हें सीतापुर के नेत्र अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार उनके घरों पर दबिश दे रही है।

from उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर शाहजहांपुर के इसापुर गांव में कोर्ट का सम्मन देने गए कांस्टेबल पर दबंगों ने हमला कर दिया। थाना निगोही में तैनात कांस्टेबल कर्मवीर की आंख में चोट आई है। घटना के दौरान कांस्टेबल कर्मवीर एक आरोपी को सम्मन देने गए थे। गांव में पहुंचते ही किसी बात को लेकर दबंगों से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दबंगों ने कांस्टेबल पर हमला कर दिया। उन्होंने कांस्टेबल की आंख पर किसी वस्तु से वार किया। सूचना मिलते ही थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। घायल कांस्टेबल को पहले सीएचसी ले जाया गया। फिर राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया। आंख में गंभीर चोट के कारण उन्हें सीतापुर के नेत्र अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार उनके घरों पर दबिश दे रही है।