Hodal News | Latest Local News, Breaking News & Updates
लाइव समय:
ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

अंबाला मेयर जलभराव के लिए चिंतित:खुद कर रहीं मॉनिटरिंग, अधिकारियों संग कर रहीं चर्चा; बारिश में स्थिति हो जाती है काफी खराब

हरियाणा के अंबाला में जलनिकासी के लिए मेयर लगातार काम कर रहीं हैं। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद से ही इस मुद्दे को गंभीरता के साथ उठाया। जलभराव से निपटने के लिए मेयर लगातार मौकों का निरीक्षण कर रहीं हैं। इसके साथ ही वह अधिकारियों ओ जरूरी निर्देशित कर रहीं हैं। मेयर शैलजा सचदेवा ने बताया कि जल भराव की भयावह स्थिति जिससे अंबाला शहर निवासियों को हर मानसून सीजन में दो-चार होना पड़ता है के समाधान को लेकर नगर निगम सदस्य सुरेश सहोता और नगर निगम सदस्य रूबी सौदा को साथ लेकर आज जॉइंट कमिश्नर पुनीत जांगड़ा से नालों की सफाई को लेकर समीक्षा की है। 2 घंटे तक चली चर्चा नालों की सफाई में आने वाली समस्याओं के लिए सुरेश सहोता ने जाइंट कमिश्नर के साथ 2 घंटे चर्चा की। चर्चा का मुख्य बिंदु अब तक नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा किए गए जल निकासी के प्रबंधों की समीक्षा और मई महीने में जल निकासी की क्या योजना रहने वाली है, उस पर चर्चा रहा। मेयर खुद करेंगी समीक्षा मेयर शैलजा संदीप सचदेवा ने नगर निगम अधिकारियों को 30 अप्रैल का समय अपने हिसाब से नालों की सफाई करवाने के लिए दिया था जिसके बाद उन्होंने कहा था कि वह खुद इसकी रोज समीक्षा करेगी।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर हरियाणा के अंबाला में जलनिकासी के लिए मेयर लगातार काम कर रहीं हैं। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद से ही इस मुद्दे को गंभीरता के साथ उठाया। जलभराव से निपटने के लिए मेयर लगातार मौकों का निरीक्षण कर रहीं हैं। इसके साथ ही वह अधिकारियों ओ जरूरी निर्देशित कर रहीं हैं। मेयर शैलजा सचदेवा ने बताया कि जल भराव की भयावह स्थिति जिससे अंबाला शहर निवासियों को हर मानसून सीजन में दो-चार होना पड़ता है के समाधान को लेकर नगर निगम सदस्य सुरेश सहोता और नगर निगम सदस्य रूबी सौदा को साथ लेकर आज जॉइंट कमिश्नर पुनीत जांगड़ा से नालों की सफाई को लेकर समीक्षा की है। 2 घंटे तक चली चर्चा नालों की सफाई में आने वाली समस्याओं के लिए सुरेश सहोता ने जाइंट कमिश्नर के साथ 2 घंटे चर्चा की। चर्चा का मुख्य बिंदु अब तक नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा किए गए जल निकासी के प्रबंधों की समीक्षा और मई महीने में जल निकासी की क्या योजना रहने वाली है, उस पर चर्चा रहा। मेयर खुद करेंगी समीक्षा मेयर शैलजा संदीप सचदेवा ने नगर निगम अधिकारियों को 30 अप्रैल का समय अपने हिसाब से नालों की सफाई करवाने के लिए दिया था जिसके बाद उन्होंने कहा था कि वह खुद इसकी रोज समीक्षा करेगी।