Hodal News | Latest Local News, Breaking News & Updates
लाइव समय:
ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

हमीरपुर में पराली और भूसे में लगी आग:सैकड़ों बीघा फसल जली, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

हमीरपुर के सुमेरपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक बड़ी अग्निकांड की घटना सामने आई। पत्यौरा यमुना साउथ रेलवे स्टेशन के पास खेतों में रखी पराली और भूसे में अचानक आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग ने आसपास के सैकड़ों बीघा खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। खेतों में खड़ी फसल, भूसा और पराली जलकर राख हो गई। आग की लपटें और धुएं को देख क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। किसानों को भारी आर्थिक नुकसान किसानों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों को आग पर काबू पाने में घंटों का समय लगा। स्थानीय किसानों के अनुसार, कई लोगों की गेहूं की फसल और पशुओं के लिए रखा गया भूसा पूरी तरह नष्ट हो गया है। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। किसानों का अनुमान है कि किसी राहगीर द्वारा फेंकी गई बीड़ी या सिगरेट की चिंगारी से यह घटना हुई होगी।

from उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर हमीरपुर के सुमेरपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक बड़ी अग्निकांड की घटना सामने आई। पत्यौरा यमुना साउथ रेलवे स्टेशन के पास खेतों में रखी पराली और भूसे में अचानक आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग ने आसपास के सैकड़ों बीघा खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। खेतों में खड़ी फसल, भूसा और पराली जलकर राख हो गई। आग की लपटें और धुएं को देख क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। किसानों को भारी आर्थिक नुकसान किसानों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों को आग पर काबू पाने में घंटों का समय लगा। स्थानीय किसानों के अनुसार, कई लोगों की गेहूं की फसल और पशुओं के लिए रखा गया भूसा पूरी तरह नष्ट हो गया है। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। किसानों का अनुमान है कि किसी राहगीर द्वारा फेंकी गई बीड़ी या सिगरेट की चिंगारी से यह घटना हुई होगी।