Hodal News | Latest Local News, Breaking News & Updates
लाइव समय:
ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

गांव खिरबी में मनाई गई वीर दुर्गादास राठौर जी की 387वीं जयंती


खिरबी (13 अगस्त 2025): गांव खिरबी में आज हिंदू गौरव राष्ट्रीय शिरोमणि वीर दुर्गादास राठौर जी की 387वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर राठौर क्षत्रिय राजपूत समाज के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में लाल चंद, किशन सिंह राठौर, सुभाष राठौर, पोपसिंह राठौर, सुंदर राठौर, मोनू राठौर, जितेंद्र राठौर, मनोज राठौर, कान्हा राठौर, दिनेश राठौर, नीरज राठौर, नवीन राठौर, जगमोहन राठौर, राधे राठौर सहित अनेक समाज के लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर राठौर युवा संघर्ष मंच भारत, हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र राठौर, जिला अध्यक्ष सुभाष राठौर, प्रभारी किशन सिंह राठौर सहित अन्य पदाधिकारियों ने वीर दुर्गादास राठौर जी के जीवन, उनके बलिदान और समाज उत्थान में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने समाज की एकता और वीरों के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।