Hodal News, होडल न्यूज़ Latest News in Hodal (Local Videos) | Hodal की ताज़ा ख़बरें
⏳ ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

होडल: भोले बाबा सेवा समिति तुलाराम कॉलोनी में भक्ति और सेवा का अनूठा संगम


होडल: कैलाश मंगला की रिपोर्ट तुलाराम कॉलोनी में स्थित भोले बाबा सेवा समिति द्वारा हर वर्ष भोले बाबा की भव्य सजावट और सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। समिति धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से क्षेत्र में भाईचारे और सेवा भावना को बढ़ावा दे रही है।

भोले बाबा सेवा समिति के प्रधान कैलाश मंगल, सचिन चेतन बंसल तथा कोषाध्यक्ष रमन कालड़ा के नेतृत्व में समिति के सभी सदस्य पूरे समर्पण भाव से भोले बाबा की सेवा में लगे रहते हैं। समिति द्वारा हर साल श्रद्धा और भक्ति के साथ भोले बाबा को सजाया जाता है, जिसमें कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेते हैं।

समिति की ओर से साल में दो बार भंडारे का आयोजन किया जाता है, जिसमें सभी वर्गों के लोगों को प्रसाद वितरित किया जाता है। इसके साथ ही हर महीने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है, जिनमें भजन-कीर्तन और धार्मिक प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज को संस्कारों से जोड़ने का कार्य किया जाता है।

इन सेवा कार्यों में पीयूष मंगल, अंशुल मंगल, रॉबिन बंसल, मोनू गोयल, कपिल गर्ग, तनु मंगल और हैप्पी मंगल सहित समिति के अनेक सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि भोले बाबा सेवा समिति द्वारा किए जा रहे ये आयोजन क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण बनाने के साथ-साथ सामाजिक एकता को भी मजबूत कर रहे हैं।