ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों को अंकित मलिक ने दी बधाई डॉ. महेंद्र शर्मा बने प्रदेश महासचिव, मधुबाला महिला विंग की जिलाध्यक्ष मनोनीत
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों को अंकित मलिक ने दी बधाई
डॉ. महेंद्र शर्मा बने प्रदेश महासचिव, मधुबाला महिला विंग की जिलाध्यक्ष मनोनीत
फरीदाबाद, 02 मार्च (जितेंद्र कुमार)।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन हरियाणा की बैठक सेक्टर-64 स्थित 919पी, बल्लभगढ़ कार्यालय में आयोजित की गई। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार जांगड़ा के नेतृत्व में सलाहकार बिजेंद्र फौजदार, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश गौतम, संगठन सचिव वंदना तथा नवनियुक्त प्रदेश महासचिव डॉ. महेंद्र शर्मा की उपस्थिति में जिला फरीदाबाद कार्यकारिणी का गठन किया गया।
बैठक के दौरान गोपाल शर्मा को जिला फरीदाबाद अध्यक्ष तथा मधुबाला को महिला विंग की जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा की टीम में शमीम अहमद एवं सुभाष शर्मा को उपाध्यक्ष, रवींद्र नरवत को सचिव तथा राधा को संगठन सचिव नियुक्त किया गया। उपमंडल बढ़कल अध्यक्ष पंकज अरोड़ा की टीम में महेश गोटवाल को महासचिव बनाया गया। वहीं बल्लभगढ़ उपमंडल अध्यक्ष सुमित गोयल की टीम में गोपाल अरोड़ा को उपाध्यक्ष और पृथला विधानसभा क्षेत्र से बबलू सैनी को भी जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी एवं फीवा के महासचिव सरदार गुरमीत सिंह देओल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए होली पर्व की शुभकामनाएं दीं।
रियल एस्टेट एंड ग्रुप के निदेशक अंकित मलिक ने भी सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया तथा उन्हें पदभार ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता समाज का आईना है और पत्रकारों को अपनी कलम के माध्यम से जमीनी मुद्दों को उजागर कर शासन-प्रशासन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए, ताकि आमजन जागरूक हो सके।
प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार जांगड़ा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता के निर्देश तथा हरियाणा प्रदेश प्रभारी डॉ. नरेश पाल सिंह के मार्गदर्शन में विभिन्न जिला एवं उपमंडल स्तर की समितियों का गठन किया जा रहा है।
प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश गौतम एवं प्रदेश महासचिव डॉ. महेंद्र शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि सभी पत्रकार बंधुओं का संगठन में स्वागत है। डॉ. महेंद्र शर्मा ने कहा कि सभी पत्रकारों को एक परिवार की तरह सुख-दुख में साथ खड़ा रहना चाहिए और संगठन हर आपात स्थिति में दीवार की तरह उनके साथ खड़ा रहेगा।
वार्तालाप में शामिल हों