Hodal News, होडल न्यूज़ Latest News in Hodal (Local Videos) | Hodal की ताज़ा ख़बरें
लाइव समय:
ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

27 सितंबर को कामधेनु संस्थान में कार्मिक आवासीय परिसर का होगा उद्घाटन

बेसहारा गोवंश के शेड का शिलान्यास एवं वार्षिक उत्सव में केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह होंगे मुख्य अतिथि
तावडू,23 सितंबर।

कामधेनु आरोग्य संस्थान प्रबंधन समिति की ओर से ग्राम बिस्सर, आईटीसी ग्रैंड भारत होटल के समीप, एनसीआर-हरियाणा में कामधेनु कार्मिक आवासीय परिसर के उद्घाटन, बेसहारा गोवंश के शेड के शिलान्यास एवं वार्षिक उत्सव का आयोजन संस्थान के संस्थापक डॉक्टर एसपी गुप्ता आईएएस (सेवानिवृत्त) के सानिध्य में किया जा रहा है।
संस्थान के मीडिया सचिव सुनील कुमार जांगड़ा ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन 27 सितंबर 2026, रविवार को प्रातः 10 बजे किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राव इंद्रजीत सिंह बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। वहीं महर्षि भृगु पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर श्री गुरु गोस्वामी सुशील गिरी जी महाराज कार्यक्रम में आशीर्वचन प्रदान करेंगे। भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश जैन मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम में सोहना विधायक तेजपाल तंवर तथा मानेसर की महापौर डॉ. श्रीमती इंद्रजीत अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी। और कार्यक्रम का संचालन अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कवि दिनेश रघुवंशी द्वारा किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कामधेनु गौधाम के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध उद्योगपति व समाजसेवी मदन लाल जिंदल करेंगे।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य गोसेवा, बेसहारा गोवंश के संरक्षण तथा सामाजिक सेवा के कार्यों को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों एवं समाजसेवियों की मौजूदगी रहेगी।
विशेष कार्यक्रम एवं आगामी योजनाएँ
कामधेनु आरोग्य संस्थान की द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम के साथ संस्थान की आगामी योजनाओं की भी जानकारी विस्तृत है।
संस्थान की प्रमुख योजनाओं में गोवंश के शेडों का जीर्णोद्धार, 250 बेसहारा गोवंश के पुनर्वास हेतु शेड का निर्माण, 20 किलोवाट सोलर प्लांट की स्थापना, कामधेनु आरोग्य वेलनेस संस्थान में लिफ्ट की सुविधा तथा संस्थान के द्वितीय चरण के निर्माण की योजना शामिल है।
कार्यक्रम के दौरान हवन, कामधेनु मंदिर दर्शन, कामधेनु कार्मिक आवासीय परिसर का उद्घाटन, पौधारोपण/वृक्षारोपण, बेसहारा गोवंश शेड का शिलान्यास, गोपूजा एवं गोशाला और के ए डब्ल्यू एस वैलनेस का अवलोकन, दीप प्रज्ज्वलन तथा स्वागत-संबोधन एवं आशीर्वाद जैसे कार्यक्रम भी निर्धारित किए गए हैं।