Hodal News, होडल न्यूज़ Latest News in Hodal (Local Videos) | Hodal की ताज़ा ख़बरें
⏳ ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

तावडू कामधेनु संस्थान में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव आयोजित

 
तावडू,07 सितंबर।

कामधेनु आरोग्य संस्थान परिसर स्थित कामधेनु मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर भगवान श्री कृष्ण के जयकारों और भक्तिमय भजनों से गूंज उठा।
कामधेनु आरोग्य संस्थान के संस्थापक एवं पूर्व आईएएस डॉ. एस. पी. गुप्ता तथा शशि गुप्ता के पावन सानिध्य में आयोजित इस धार्मिक महोत्सव में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर कामधेनु मंदिर को आकर्षक एवं अलौकिक ढंग से सजाया गया। भगवान श्री कृष्ण का दिव्य शृंगार किया गया तथा भव्य फूल बंगला श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा।
रात्रि में विधि-विधान के साथ भगवान श्री कृष्ण का अभिषेक एवं पूजन संपन्न हुआ। इसके पश्चात भव्य महाआरती आयोजित की गई, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सहभागिता की।
महोत्सव की विशेष आकर्षण भजन संध्या रही। धनंजय, जटाशंकर मिश्रा, सत्येंद्र, शत्रुघ्न एवं रवि ने अपने भजनों की प्रस्तुति से उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। देर रात तक मंदिर परिसर “जय श्री वृंदावन बिहारी जी” के जयकारों से गूंजता रहा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मंदिर के पुजारी सूर्यकांत आचार्य, रोहित कुमार,संदीप मिश्रा ने श्रद्धा एवं समर्पण के साथ अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक डॉक्टर एसपी गुप्ता एवं उपाध्यक्ष शशि गुप्ता व उपाध्यक्ष एस.के अग्रवाल वाईस प्रेजिडेंट एवं राजेश पटेल बिस्सर, सूबे सिंह बिस्सर सहित वैलनेस एवं गौधाम कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
अगली कड़ी में संस्थान के संस्थापक डॉक्टर एचपी गुप्ता द्वारा महोत्सव में शामिल होने पर उपस्थित श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक सद्भाव और भारतीय संस्कृति के प्रति आस्था को मजबूत करते हैं।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के सफल एवं भक्तिमय आयोजन के साथ कामधेनु मंदिर परिसर देर रात तक श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति का केंद्र बना रहा।
इस मौके पर विपुल गोयल,कार्यकारिणी अध्यक्ष मदन जिंदल ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।