Hodal News | Latest Local News, Breaking News & Updates
लाइव समय:
ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

कामधेनु आरोग्य संस्थान में केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की

कामधेनु आरोग्य संस्थान में केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की 
तावड़ू,28 सितंबर।

नूँह,तावड़ू उप मंडल अंतर्गत गाँव बिस्सर अकबरपुर,समीप आईटीसी ग्रैंड भारत,होटल एनसीआर हरियाणा में कार्यक्रम रविवार आयोजित किया गया।
सर्वप्रथम हवन से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। हवन का संचालन मंदिर के पुजारी सूर्या जी ने डॉ एस पी गुप्ता, शशि गुप्ता, उषा गर्ग एवं अन्य गोभक्तों की उपस्थिति मे किया । हवन प्रथा के अनुसार सितंबर मास में जिन लोगों के जन्मदिवस, शादी की वर्षगांठ एवं पुण्यतिथि थी, उनके नाम से अग्नि देव को आहुति अर्पित की गई तथा समस्त मानव जाति के हित में सुख-शांति के लिए प्रार्थना की गई ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों एवं संस्थान के अन्य सदस्यों ने कामधेनु मंदिर के दर्शन एवं पूजा-अर्चना से हुआ।
इसके पश्चात कामधेनु कार्मिक आवासीय परिसर का विधिवत उद्घाटन किया गया। फिर अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया इसके बाद बेसहारा गोवंश के शेड का शिलान्यास मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
तत्पश्चात अतिथियों ने कामधेनु गोशाला का भ्रमण किया, गौ पूजा की तथा गोवंश के लिए उपलब्ध आवास, चिकित्सा, आहार एवं अन्य सुविधाओं का अवलोकन किया।
इसके बाद पावन कल्पवृक्ष के सान्निध्य में विशेष साक्षात्कार/संवाद आयोजित किया गया, जिसमें गोसेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर विचार साझा किए गए। उसके बाद कामधेनु वेलनेस का अवलोकन किया
कामधेनु सभागार मे वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राव इंद्रजीत सिंह, आशीर्वचन महर्षि भृगु पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर श्री गुरु गोस्वामी सुशील गिरी जी महाराज, मुख्य वक्ता भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश जैन, अतिविशिष्ट अतिथि के रूप मे मानेसर की महापौर डॉ. श्रीमती इंद्रजीत रही, अध्यक्षता कामधेनु गौधाम के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध उद्योगपति व समाजसेवी मदन लाल जिंदल ने की ।
 मंच संचालन अन्तराष्ट्रिय ख्याति प्राप्त कवि दिनेश रघुवंशी ने किया ।
स्वागत कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह का स्वागत एस. पी. गुप्ता, पूर्व डी जी पी यशपाल सिंगल, पायल गर्ग, जितेंदर कोचर एवं मुकेश यादव अध्यक्ष अनाज मंडी तावडू एवं सरपंच महोमदपुर ने, महर्शि भृगु पीठाधीर महामण्डलेष्वर श्री गुरू गोस्वामी सुशील गिरी जी महाराज का उषा गर्ग, आर एस राठी, आचार्य मनीश महावीर बोहरा ने , सुरेश जैन का पायल गुप्ता, विशाल गर्ग, रुचिर गुप्ता ने, डा. श्रीमति इन्द्रजीत महापौर का शशि गुप्ता, पुरेन्द्र गोयल, डिम्पल गुप्ता ने, जिला अध्यक्ष बीजेपी का फतेहचन्द बंसल, आदर्ष गर्ग, अनुपम गप्ता ने, मदन लाल जिंदल का प्रमोद गर्ग, श्याम सुंदर गुप्ता, पंकज कोठारी, राहुल अग्रवाल ने तुलसी का पौधा, कामधेनु स्मृति चिन्ह एवं संस्थान में पंचगव्य निर्मित घी का गिफ्ट पैक भेंट करके किया ।
संस्थान के संस्थापक डॉ. एस. पी. गुप्ता (सेवानिवृत्त आईएएस) ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्थान के स्थापना काल से लेकर वर्तमान विस्तार की विकास यात्रा का ब्योरा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि सड़कों पर निराश्रित घूमने वाले गोवंश के संरक्षण हेतु 250 गोवंश की आधुनिक क्षमता वाले नए शेड की आधारशिला रखी गई है। इसके साथ ही परिसर में दिन-रात सेवारत गोसेवकों और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए नवनिर्मित आवासीय परिसर का विधिवत लोकार्पण किया गया । डॉ. गुप्ता ने इस निर्माण कार्य में सीएसआर व आर्थिक सहयोग देने वाली दानदाता संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि राव इंद्रजीत सिंह ने डॉ. एस. पी. गुप्ता के साथ अपने दीर्घकालिक संबंधों को स्मरण करते हुए कहा कि नवंबर 2016 में उन्होंने इस संस्थान के भवन की आधारशिला रखी थी। गोसेवा के इस संकल्प को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कामधेनु आरोग्य संस्थान को 11 लाख रुपये की सहयोग राशि देने की घोषणा की। केंद्रीय मंत्री ने संस्थान के प्रकल्पों की सराहना की तथा समारोह में युवा प्रतिभाओं की सहभागिता को प्रेरणास्पद बताया । उन्होंने कहा यहां गोशाला में आकर सकून मिलता है l केंद्रीय मंत्री ने कहा आज मुझे खुशी है कि मेरे द्वारा लगाया गया पौधा वट वृक्ष बन चुका है l केंद्रीय मंत्री ने बताया कि स्वामी दयानन्द सरस्वती गोशाला रेवाड़ी में वे स्वम चला रहे हैं जो 1874 में बनी थी वैसा अनुभव मुझे यहाँ आकार आभास हो रहा है l
भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश जैन ने डॉ. एस. पी. गुप्ता के सेवा कार्यों का उल्लेख करते हुए संस्थान के विकास में सामाजिक सहभागिता बढ़ाने की आवश्यकता बताई । उन्होंने कहा कि गोसेवा, मानव सेवा, संस्कार और पर्यावरण संरक्षण को एक साथ जोड़ने वाले प्रकल्पों में समाज की भागीदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने भारत विकास परिषद की ओर से कामधेनु आरोग्य संस्थान को सहयोग देने का आश्वासन दिया। साथ ही उद्योगपतियों एवं अन्य सहयोगियों से संस्थान की आवश्यकताओं के अनुरूप आर्थिक सहायता तथा सीएसआर के माध्यम से सहयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने डॉ एस पी गुप्ता एवं शशि गुप्ता के गौ सेवा मे किए जा रहे कार्यों की भरपूर प्रसंशा की ।   

महामंडलेश्वर गुरु गोस्वामी सुशील गिरी जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में सेवा, सद्भाव, राष्ट्रीय एकता और मानवीय मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने धार्मिक ग्रंथों में निहित मानवीय शिक्षाओं का उल्लेख करते हुए समाज में आपसी सद्भाव बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने डॉ. एस. पी. गुप्ता के प्रयासों की सराहना की तथा संस्थान की गतिविधियों के निरंतर विस्तार के लिए शुभकामनाएँ दीं ।
कामधेनु गौशाला के अध्यक्ष एवं उद्योगपति मदन लाल जिंदल ने अपने संबोधन में गौशाला की आर्थिक आवश्यकताओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गोवंश के चारे, उपचार, आवास और दैनिक देखभाल के लिए नियमित आर्थिक संसाधनों की आवश्यकता होती है। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपनी सामर्थ्य के अनुसार मासिक अथवा वार्षिक आर्थिक सहयोग का संकल्प लेने की अपील की, ताकि गौशाला के संचालन और विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जा सके।

समारोह में सामाजिक जागरूकता अभियान ‘स्मार्टर’ के माध्यम से 3,000 से अधिक विद्यार्थियों को उनके अधिकारों, ऑनलाइन सुरक्षा व वित्तीय प्रबंधन के प्रति जागरूक करने वाली युवा प्रतिभा नायशा गुप्ता तथा सामाजिक पहलों हेतु आहाना गुप्ता को सम्मानित किया गया।
संस्थान की अध्यक्षा श्रीमती शशि गुप्ता ने मुख्य अतिथि, संत समाज, उद्योगपतियों, चिकित्सकों, स्वयंसेवकों एवं उपस्थित जनसमुदाय का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी को संस्थान में पुनः पधारने के लिए आमंत्रित किया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने प्रसाद ग्रहण किया ।
इस अवसर पर डॉ. टी. सी. राव, सुशील गर्ग पूर्व जिला सेशन जज नूह, डॉ के पी सिंह आईआरएस, योगेश गुप्ता, डॉ शिवानी, रमेश गुप्ता, राम कुमार गुप्ता, ईश्वर गुप्ता, जगदीश गुप्ता, विवेक गुप्ता कैथल से, अनुभव मोदी गुरुग्राम से, बीघाराम, मदन अग्रवाल, डॉ. रामवीर श्रीमती आशा मिश्रा, विष्णु भगवान, इंदु गुप्ता, राहुल अग्रवाल, अरविन्द अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल, मदन अग्रवाल एवं उनके परिवार के सभी सदस्य मोदी नगर से, एस के अग्रवाल, चार्टर्ड अकाउन्टन्ट, पवन जादू, कमलेश गर्ग, कुंदन, संदीप, हेमराज, डॉक्टर विश्वास, डॉक्टर विनीत गोयल, अमन सिंह, चंदन चौहान, राखी चौहान, रेनू सिंह, नवीन झा, अशोक यादव, अभिषेक, बृंदावन, दिनेश, हंसराज, सुमित कुमार, अन्नू, कृष्णा, आदर्श, इंद्रजीत, देवेंद्र, सोहन लाल, सूरज एवं बिस्सर सहित क्षेत्रीय गांवों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।