Type Here to Get Search Results !

हरियाणा

आज मंदसौर में गौ सेवक मैत्री संघ द्वारा माननीय कलेक्टर महोदय व उप संचालक महोदय जी को ज्ञापन दिया

आज मंदसौर में गौ सेवक मैत्री संघ द्वारा माननीय कलेक्टर महोदय व उप संचालक महोदय जी को ज्ञापन दिया पशुपालन विभाग द्वारा प्रशिक्षित गौ सेवक मैत्री कार्यकर्ताओं की। मांगों का निराकरण करने व ज्ञापन में दिया। माननीय महोदय जी से निवेदन है कि। मध्य प्रदेश सरकार के पशुपालन विभाग द्वारा सन 1997 से आज तक मध्य प्रदेश की लगभग सभी पंचायतो मे गौ सेवक मैत्री कार्यकर्ता का प्रशिक्षण देकर प्रशिक्षित किया। गया है।एवं विभाग द्वारा समय समय पर हमे रिफ्रेशर कोर्स के माध्यम से नई तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। एवं भारत सरकार के पशुपालन विभाग द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम NADCP के अंतर्गत टीकाकरण कार्य एवं राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम NAIP में कृत्रिम गर्भाधान कार्य और वर्तमान में लंपी स्किन एवं अन्य बीमारीयो की रोकथाम के लिए पशु चिकित्सक के मार्गदर्शन में पशु उपचार टीकाकरण कृत्रिम गर्भाधान कार्य कर विभाग का सहयोग कर रहे है । माननीय हमारे द्वारा लंपी स्किन बीमारी में किए गए सहयोग को ध्यान में रखते हुए हमारी निम्न मांगों का निराकरण करने की कृपा करे जो इस प्रकार निम्न है लंपी बीमारी में विभाग का निः शुल्क सहयोग कर रहे गौ सेवक मैत्री को गौ शालाओं एवं पंचायत स्तर पर एक निश्चित मासिक मानदेय देकर संविदा पर सेवाए लेना पशुधन संजीवनी 1962 एवं चलित पशु चिकित्सा इकाई 109 में गौ सेवक मैत्री की मेपिंग कर सेवाएं लेना। गौ सेवक निजी कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ताओं को जो wm 2014 से पूर्व प्रशिक्षित है और मैत्री योजना से जोड़ना पशु उपचार के लिए गौ सेवक मैत्री को पंचायत स्तर पर एक कक्ष, पशुओं को नियंत्रित करने के लिए ट्रेविस एवं दवाई उपलब्ध कराई जाना NAIP एवं NADCP कार्यक्रम में विभाग द्वारा प्रशिक्षित समस्त सक्रिय गौ सेवक मैत्री कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने के लिए इनॉफ आई डी बनाकर सेवाए लेना NAIP में कार्य आधारित जो मानदेय दिया जा रहा है वह माह में किए गए कृत्रीम गर्भाधान कार्य एवं माह में उत्पन्न वत्स के अनुसार प्रत्येक माह दिया जावे। गौ सेवक मैत्री कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद प्रथम वर्ष 1500 रू द्वितीय वर्ष 1200 रू एवं तृतीय वर्ष 800 मानदेय का प्रावधान किया गया है दिलवाया जावे। कृत्रिम गर्भाधान कार्य में उपयोग में लाए जाने वाले खराब उपकरण बदलवाना। पशुपालन विभाग द्वारा गौ सेवक मैत्री कार्यकर्ताओं का विभागीय स्तर पर परिचय पत्र बनवाया जावे।जिला गौ सेवक मैत्री संघ जिलाध्यक्ष किशोर कुमार प्रजापत के नेतृत्व में जिला कलैक्टर महोदय व उप संचालक महोदय को ज्ञापन दिया गया। गौ सेवक मैत्री संघ जिला सचिव रमेशचंद्र राठौर नांदवेल,रामनिवास कुमावत राधेश्याम चौहान,दिलीप सिंह सिसोदिया,सुरेंद्रसिंह पंवार विक्रमसिंह चौहान,सुरेश सूर्यवंशी,आयुष धानुक सुंदर दास बैरागी,नानालाल राठोर,संजय,किशोर परिहार,योगेश,मनीष,कुलदीप विनय,दीपेंद्र,राजाराम,विनोद,विजयशंकर,मधुसूदन,प्रहलाद,विल,शक्तिसिंह,भारतसिंह,रामेश्वर,अशोक,अनिल,लक्ष्मीनारायण,मदन,कालुसिंह,जवाहरलाल,प्रभुलाल,प्रदीप,राधेश्याम,गोपाल,अमरुलाल,दिनेश,कुलदीप,विजेश,,ललित,आदि गौ सेवक मैत्री उपस्थित थे।यह जानकारी गौ सेवक मैत्री संघ जिला मिडिया प्रभारी रमेशचंद्र राठौर ने दी। मध्य प्रदेश से जिला जनपद, ब्यूरो चीफ मंगल देव राठौर की, खास रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Bottom Post Ad

Hollywood Movies