Type Here to Get Search Results !

हरियाणा

होडल उपमंडल की एक महिला के साथ उसके पति ने पत्नी के साथ अप्राकृतिक सेक्स व जान से मारने की कोशिश की

होडल उपमंडल की एक महिला के साथ उसके पति ने पत्नी के साथ अप्राकृतिक सेक्स व जान से मारने की कोशिश की पति अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का देता था दबाव होडल उपमंडल की रहने वाली एक महिला के साथ पति ने पत्नी के साथ अप्रकृतिक सेक्स करने के लिए जबरदस्ती की। पत्नी ने विरोध किया तो पति ने चुन्नी से गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी जमशेद अली ने बताया कि पीड़िता होडल उपमंडल के एक गांव की रहने वाली है। उसकी शादी साल 2004 में हुई थी। दंपती के दो पुत्र हैं। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति पिछले करीब दस वर्षों से अप्राकृतिक सेक्स के लिए दबाव बनाता है। आरोप है कि 16 सितंबर 2022 को शराब के नशे में उसका पति घर आया। आते ही अप्राकृतिक सेक्स के लिए जबरदस्ती करने लगा। मना करने पर पत्नी को लात घूंसों से पीटा। 17 सितंबर को उसके साथ मारपीट की। पत्नी ने मोबाइल से अपने मायके वालों को बता दिया। कुछ देर बाद पति आया और पत्नी को चुन्नी से गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Bottom Post Ad

Hollywood Movies