Hodal News | Latest Local News, Breaking News & Updates
लाइव समय:
ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

सीजेएम सुकीर्ति द्वारा जिला नीमका जेल में निरीक्षण के दौरान बंदियों से जानी समस्याएं.किया समाधान

  सीजेएम सुकीर्ति द्वारा जिला नीमका जेल में निरीक्षण के दौरान बंदियों से जानी समस्याएं.किया समाधान

फरीदाबाद.31 मई।
सुनील कुमार जांगड़ा.

जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं चेयरमैन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण. न्यायाधीश यशवीर सिंह राठौर के दिशा निर्देश अनुसार न्यायाधीश सुकीर्ति मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फरीदाबाद ने आज जिला जेल नीमका फरीदाबाद का निरीक्षण किया उनके साथ पैनल एडवोकेट रविंद्र गुप्ता व इंटर्न यूगाकसर उपस्थित रहे निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने वहां रह रहे विचाराधीन बंदियों से रूबरू होते हुए उनकी समस्याओं का समाधान किया तथा हर एक से अपील की कि यदि आपका कोई वकील नहीं है तो वह प्राधिकरण फरीदाबाद से मुफ्त कानूनी सहायता ले सकता है मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान जिला जेल नीमका में स्थित अस्पताल का वह लंगर का भी निरीक्षण किया तथा देखा कि खाना बनाते समय साफ सफाई का ध्यान रखा जा रहा है या नहीं इस अवसर पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने कहा कि यदि आपको किसी भी प्रकार की कोई कानूनी समस्या है या कोई अलग में अपनी शिकायत या समस्या बताना  चाहता है तो वह भी कर सकता है लेकिन किसी की कोई शिकायत मौके पर ना पाई गई।