Type Here to Get Search Results !

हरियाणा

अमृत महोत्सव के तहत वरिष्ठ समाजसेवी नागेंद्र कुमार निराला ने स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई


फरीदाबाद.14 अगस्त।
जितेंद्र राठौर.
वरिष्ठ समाजसेवी नगेंद्र कुमार निराला ने कहा कि अमृत महोत्सव के तहत जगह-जगह क्षेत्र में तिरंगा यात्रा उत्साह पूर्व निकाली जा रही है इसी कड़ी में कहा कि देश का झंडा आजादी का प्रतीक होता है। इसलिए तिरंगा देश के लिए सदैव सम्मानीय रहेगा और कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान है। हमें तिरंगे का सम्मान हर हाल में करना चाहिए। देश की आजादी दिलाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में बताया और उनकी जिदगी से सीख लेनी चाहिए सभी परिजन अपने बच्चों को देशसेवा की सीख दें
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी नगेंद्र कुमार निराला ने हाथ में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाते हुए सभी को अपने घरों में तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया। लोगों को जागरूक किया कि वह देशसेवा के लिए हमेशा तैयार रहें।
 इस अवसर पर बलिदानियों को याद किया गया। राष्ट्रीय ध्वज के महत्व के बारे में बताया और अपने घरों पर तिरंगा फहराने की शपथ दिलाई गई। स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। जय हिंद जय भारत

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Bottom Post Ad

Hollywood Movies